एक दूसरे से जुदा-जुदा सोनम-रेहा

सोनम बेहद ग्लैमरस है और बॉलीवुड में अपने फैशन स्टेटमेंट के लिए जानी जाती हैं। तो रेहा मैकअप से कोसों दूर भागती है और अक्सर साधारण कपड़ों में नजर आती हैं।
एक-दूसरे से बहुत अलग होने के बावजूद दोनों एक-दूसरे की चीजें इस्तेमाल करती हैं। रिया कहती हैं, "सोनम और मैं एक-दूसरे के कपड़े शेयर करते हैं। जहां सोनम को ग्लैमरस दिखना पसंद है वहां मुझे सादी चीजें पसंद हैं।"
रिया कहती हैं कि सोनम कई बार अजीबो-गरीब कपड़े खरीद लाती है फिर उन्हें पहनती नहीं और मेरे कपड़े ले लेती है। रिया का कहना है कि उन दोनों के पैरों का नाप अलग-अलग है नहीं तो सोनम उनके जूते भी पहन लेती। रिया का कहना है,"मैं खाने पर बहुत ध्यान देती हूं और लगातार खाती रहती हूं। मैं जिम भी नहीं जाती और सोनम अपनी फिटनेस का पूरा ध्यान रखती हैं। "
मगर इनसे सबसे जुदा भी कुछ पहलू हैं जिससे पता चलता है कि सोनम और रेहा सिर्फ एक-दूसरे के कपड़े ही नहीं शेयर करती बल्कि दोनों फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाने में जुटी हैं। सोनम ने 22 की उम्र में बॉलीवुड में अभिनेत्री के तौर पर एंट्री की तो रेहा ने 23 की उम्र में 'आयशा' का निर्माण कर चुकीं हैं।
सोनम ने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'ब्लैक' में सहायक निर्देशक के तौर पर काम किया था और रेहा पिछले साल आई फिल्म 'वेक अप सिड' की सहायक निर्देशक थीं। वह भविष्य में निर्देशन क्षेत्र में जाने की संभावना व्यक्त करती हैं। उनके निर्माण में बनी फिल्म 'आयशा' जिसमें सोनम मुख्य भूमिका मे हैं जल्द रिलीज होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications











