INTERVIEW: मुझे लगता है कि सक्सेस से बड़ा तमाचा और क्या होगा- तापसी पन्नू
बॉलीवुड की दमदार एक्ट्रेस तापसी पन्नू अपनी अगली फिल्म 'बदला' के साथ दर्शकों के सामने आ चुकी हैं। सुजॉय घोष के निर्देशन में बनी यह फिल्म 8 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। अमिताभ बच्चन और तापसी अभिनित यह फिल्म एक संस्पेंस थ्रिलर है।
ऐसे में फिल्मीबीट ने फिल्म की एक्ट्रेस तापसी पन्नू से मुलाकात की, जहां उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ काम करने के अनुभव से लेकर अपने संघर्ष पर खुलकर बातें की। किसी से बदला लेने की भावना की बात पर तापसी ने कहा, मैं मानती हूं कि सक्सेस से बड़ा तमाचा कोई नहीं होता।

फिल्म की टैगलाइन- हर बार माफ करना सही नहीं होता.. इस पर बात करते हुए तापसी कहती हैं- असर जीवन में मैं किसी के लिए भी ज़्यादा समय तक मन में कड़वाहट नहीं रखती। जो लगता है वो बोल देती हूं। और मुझे लगता है कि सक्सेस से बड़ा तमाचा और क्या होगा। कई बार मुझे फिल्मों से इस तरह से निकाला गया है, जो सही नहीं है। लेकिन मैं सोचती हूँ कि ऐसी स्तिथि बना दूँ कि वही इंसान फिर आपके पास स्क्रिप्ट लेकर आये और आप decide करोगे कि उनकी फिल्म करनी है या नहीं।
यहां पढ़ें इंटरव्यू से कुछ प्रमुख अंश-


Click it and Unblock the Notifications