INTERVIEW: मिशन मंगल जैसी फिल्म मैं अपने बच्चों को भी दिखाना चाहूंगी- तापसी पन्नू
फिल्म 'मिशन मंगल' अगले गुरुवार सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। ऐसे में फिल्मीबीट ने फिल्म की एक्ट्रेस तापसी पन्नू से मुलाकात की, जहां उन्होंने अपनी फिल्मों की सफलता- असफलता से लेकर अपने संघर्ष पर खुलकर बातें की। तापसी ने मिशन मंगल की स्क्रिप्ट पढ़कर तुरंत ही फिल्म के लिए हामी भर दी थी। एक्ट्रेस ने कहा कि मुझे लगता है कि कुछ फिल्में आपकी फिल्मॉग्राफी में होनी चाहिए.. तो मिशन मंगल बस वही फिल्म है। जिसे बाद में मैं अपने बच्चों को भी दिखा सकूं।
पिंक, मुल्क, बदला जैसे एक के बाद एक कई दमदार फिल्में और किरदार देने वालीं एक्ट्रेस तापसी पन्नू रियल लाइफ में भी खुलकर बात करना और अपने विचार रखना पसंद करती हैं। हर फिल्म के साथ इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपनी जगह पक्की करतीं इस दमदार अभिनेत्री के साथ बात करना दिलचस्प रहा।
यहां पढ़ें इंटरव्यू से कुछ प्रमुख अंश-


Click it and Unblock the Notifications











