मुझसे बेहतर ब्योमकेश कोई नहीं हो सकता था: सुशांत सिंह राजपूत

Next »

« Previous

आने वाली फिल्म ब्योमकेश बख्शी पर सुशांत सिंह राजपूत ने साक्षात्कार के इस भाग में उन बातों को साझा किया, जिसे उनके फैन्स जरूर जानना चाहेंगे।

ब्योमकेश बख्शी और आपमें क्या क्या ऐसी खूबियां हैं जो एक जैसी हैं?

मेरी खूबी है कि मैं कम बोलता हूं और ज्यादा सुनता हूं जो कि ब्योमकेश बक्शी के किरदार की मांग थी। इसके अलावा मैं लोगों को बहुत ध्यान से परखता हूं साथ ही हर एक बात में घटना में कोई ना कोई लॉजिक ढूंढने की कोशिश करता हूं। साथ ही हर एक एहसास, इमोशन को गहराई से समझने की भी क्षमता पहले से ही मेरे अंदर थी। इसलिए शायद इस किरदार के लिए मुझसे बेहतर कोई नहीं हो सकता था।

पिछले कुछ समय से दिबाकर बैनर्जी की फिल्मों काफी अलग विषयों पर आधारित रही हैं, लेकिन दर्शकों को कुछ खास इंप्रेस नहीं कर सकीं। ब्योमकेश बख्शी से आपको क्या उम्मीदे हैं?

जब हम फिल्म की शूटिंग कर रहे थे तब हमने ऐसा कुछ सोचा नहीं। हम सिर्फ फिल्म को बेहतर बनाने के लिए काम कर रहे थे। मुझे दिबाकर बैनर्जी के साथ काम करने का मौका मिला, बहुत कुछ सीखने का मौका मिला, एक ही चीज को अलग तरह से परदे पर निभाने का मौका मिला और ब्योमकेश बख्शी बनने का मौका मिला यही मेरे लिए काफी एक्साइटिंग था। इसके अलावा दर्शक क्या सोचते हैं ये मेरे हाथ में नहीं है। हमने अच्छी फिल्म बनाई है और दुआ करता हूं कि लोग इसे पसंद करें। इससे ज्यादा कुछ मेरे हाथ में नहीं है।

ब्योमकेश बख्शी के किरदार को निभाने से जुडा कोई ऐसा कॉम्प्लीमेंट जो आपके दिल को छू गया हो?

जब हम ब्योमकेश बक्शी के लिए रिसर्च कर रहे थे तो उस दौरान कोलकाता में मैं कुछ लोगों से मिला जो कि इस किरदार को लेकर काफी गंभीर थे। वो ब्योमकेश बक्शी के बारे में करीब से जानते थे और जब हमारी फिल्म बनकर तैयार हुई तो मुझे थोड़ा सा डर था कि पता नहीं उन्हें कैसा लगेगा। लेकिन जब उन्होंने इस फिल्म को देखा तो मुझे फोन करके बोला कि उन्हें ये फिल्म बहुत पसंद आई है। ये सुनकर मुझे बहुत अच्छा लगा।

आपको फिल्म के प्रमोशन के दौरान शाहरुख खान के साथ सेट शेयर करने का मौका मिला। कैसा रहा अनुभव?

मैं 2-3 साल का था जब मैं शाहरुख खान का फैन हो गया। मुझे याद है कि जब मैं इंजिनियरिंग कर रहा था उस वक्त मैं दिल्ली आया था स्वदेश फिल्म की शूटिंग के दौरान शाहरुख खान का ऑटोग्राफ लेने के लिए। इसके अलावा मैंने शाहरुख खान के पीछे ट्रुप में डांस भी किया है। तो जब शाहरुख खान ने सबसे शाना कौन के दौरान मुझे स्टेज पर एक्टर कहा और मेरी तारीफ की तो मैं तो सांतवे आसमान में था।

Next »

« Previous

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
• Block for 8 hours
• Block for 12 hours
• Block for 24 hours
• Don't block
Gender
Select your Gender
• Male
• Female
• Others
Age
Select your Age Range
• Under 18
• 18 to 25
• 26 to 35
• 36 to 45
• 45 to 55
• 55+
X