Exclusive Interview- तकलीफ होती है जब कैरेक्टर पर कोई उंगली उठाता है- सन्नी लियोन

(सोनिका मिश्रा) बिग बॉस से लोगों की नज़रों में आईं एडल्ट फिल्म स्टार सन्नी लियोन को महेश भट्ट की पारखी नज़रों ने परखा और जिस्म 2 की लीड रोल एक्ट्रेस के रुप में उन्हें साइन कर लिया। उसके बाद सन्नी लियोन ने रागिनी एमएमएस 2 और टीना एंड लोलो फिल्में साइन कीं। इस हफ्ते शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर सन्नी की दूसरी फिल्म रागिनी एमएमएस 2 रिलीज होने जा रही है। सन्नी इस फिल्म में एक डरावने रुप में नज़र आएंगी और सन्नी को यकीन है कि वो अपने सेक्सी और डरावने दृष्यों के चलते अपने फैंस को सिनेमाहॉल तक खींच लाने में सफल होंगी। सन्नी का कहना है कि अभी तक उनके फैंस ने उन्हें सिर्फ सेक्सी रुप में देखा है लेकिन अब वो उनका एक ऐसा रुप देखेंगे जिसके बारे में उन्होंने सोचा तक नहीं होगा।

प्रस्तुत हैं सन्नी लियोन के इंटरव्यू के कुछ अंश-

रागिनी एमएमएस की तरह रागिनी एमएमएस 2 भी रियल कहानी पर आधारित है?

रागिनी एमएमएस 2 रागिनी एमएमएस का सीक्वल है। रागिनी एमएमएस 2 फिल्म, रागिनी एमएमएस से उठे सवालों के जवाब देगी। जैसे कि ये घर क्यों इतना भूतिया है, ये भूत क्यों इतना नाराज है। रागिनी एमएमएस को देखने के बाद लोग जिन जिन बातों को लेकर कंफ्यूज थे उन सभी बातों के जवााब देगी रागिनी एमएमएस 2।

अक्सर हॉरर फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास सफलता नहीं मिलती। लोग इन्हें हॉरर कम और कॉमेडी की तरह ज्यादा लेते हैं। रागिनी एमएमएस 2 के बॉक्स ऑफिस रिस्पॉंस को लेकर क्या एक्सपेक्टेशन रखती हैं आप?

रागिनी एमएमएस 2 को लेकर लोग काफी उत्साहित हैं। अभी तक फिल्म के गानों, सेक्सी सीन्स को लेकर काफी सुर्खियां बन चुकी हैं और हर रोज बन रही हैं। तो मुझे लगता है कि लोग फिल्म देखने जरुर सिनेमाहॉल जाएंगे। एंटरटेन भी होंगे और डरेंगे भी। मेरे ख्याल से ये एक ऐसी फिल्म है जिसका लोग काफी समय से बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वो इसे बिल्कुल भी मिस नहीं करना चाहेंगे। तो कुल मिलाकर मुझे तो फिल्म की सफलता पर पूरा यकीन है।

क्या भूतों पर या सुपरनैचुरल पावर पर यकीन रखती हैं आप?

मुझे भूतों पर बिल्कुल भी यकीन नहीं है। अभी तक मेरी जिंदगी में ऐसा कुछ हुआ ही नहीं जिससे मैं ये कह सकूं कि भूत होते हैं। भूत जैसा कुछ नहीं होता ना ही आत्माए होती हैं। ये फिल्म सिर्फ इंज्वॉय करने के लिए बनी है, लेकिन इसका वास्तविकता से कोई संबंध नहीं है। (हंसते हुए)

सन्नी लियोन के इंटरव्यू के कुछ अंश-

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X