लादेन की प्रेमिका कौन?
अभिनेत्री सुगंधा को बहुत सारे दर्शक जानते हैं, क्योंकि उन्होंने फ़िल्म ''जाने तू या जाने न'' में शालीन की यादगार भूमिका अभिनीत की थी. इस समय सुगंधा चर्चित हैं अपनी आने वाली फ़िल्म ''तेरे बिन लादेन'' के लिए. इस फ़िल्म में वो लादेन की प्रेमिका बनी हैं जो कि उनके साथ रोमांस करेंगी. हैं ना कुछ अजीब सी बात लादेन प्यार मोहब्बत व रोमांस.
सुगंधा फ़िल्म में लादेन के साथ हैं और वो इस बात को लेकर बहुत ही खुश भी हैं, ''उनका कहना है कि, “मैं इस फ़िल्म में जोया नाम की लड़की बनी हूँ जो कि मेकअप आर्टिस्ट है, लादेन का अमेरिका जाने का सपना है उसको पूरा करने में मदद करती हूँ.'' लादेन का अमेरिका जाने का सपना पूरा करने में उनकी प्रेमिका जोया मदद कर पाती हैं या नही, ये तो फ़िल्म देखने के बाद ही पता चलेगा.
देखें- तेरे बिन लादेन की तस्वीरें
सुगंधा ने फ़िल्म ''जाने तू या जाने न'' के अलावा फ़िल्म ''माय नेम इज खान'', ''लेट्स डांस'' आदि फिल्मों में भी अभिनय किया है. फ़िल्म ''माय नेम इज खान'' में सुगंधा ने एक रिपोर्टर की भूमिका अभिनीत की थी, जिसे दर्शको ने बहुत ही पसंद किया था. सुगंधा बताती हैं कि,'' करन जोहर ने मुझे फ़िल्म ''जाने तू या जाने न'' में देखने के बाद ही अपनी फ़िल्म ''माय नेम इज खान''में कास्ट किया था.''
दिल्ली की सुगंधा ने फिल्मों में अभिनय करने से पहले बी बी सी को होस्ट भी किया है. उनकी पहली ही फ़िल्म थी ''जाने तू या जाने न'' इस फ़िल्म के बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नही देखा, एक के बाद एक करके उनकी कई फ़िल्में रिलीज़ हो चुकी हैं. ''तेरे बिन लादेन'' के बाद ख़ुशी फिल्म्स की फ़िल्म ''पतंग'' में भी वो अभिनय कर रही है जो कि एक इंडो अमेरिकन प्रोजेक्ट है.
वो एक अभिनेत्री ही नहीं बल्कि एक गायिका, गीतकार व एक प्रशिक्षित जैज़ व सालसा डांसर भी हैं. उनका सपना है कि वो अपना एक बैंड बनाये, साथ ही वो फोटोग्राफ़र भी हैं. अपने अभिनय सफ़र से बेहद खुश सुगंधा कहती हैं, ''मैं बहुत ही खुशनसीब हूँ कि मुझे प्रारम्भ में ही बड़े प्रोडक्शन हाउस व अच्छे निर्देशकों के साथ काम करने का मौका मिला. और अब मैं एक अभिनेत्री व डांसर के रूप में चुनौती लेने को बिल्कुल ही तैयार हूँ.''


Click it and Unblock the Notifications











