रात डेढ़ बजे के बाद सोनाक्षी सिन्‍हा को बाहर घूमना मना

By Ajay Mohan

मुंबई (उमा रामासुब्रमण्यम)। बॉलीवुड की दबंग हीरोइन सोनाक्षी सिन्‍हा को लगातार इस कदर प्रोजेक्‍ट मिल रहे हैं, कि उनके पास समय से घर जाने तक की फुरसत नहीं है। सोनाक्षी को कभी लंबी यात्रा करनी पड़ती है और शूटिंग के लिए जाना पड़ता है, बावजूद इसके सोनाक्षी घस समय पर पहुंच जाती हैं। सोनाक्षी कहती हैं कि बेतरतीब काम के समय के बावजूद उन्हें समय पर घर पहुंचने का ध्यान रखना पड़ता है और उन्हें रात 1.30 बजे तक किसी भी कीमत पर घर पहुंचना होता है। उन्होंने बताया कि उनके माता-पिता अब भी उन्हें छोटी बच्ची समझते हैं।

अभिनेता एवं राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा और अभिनेत्री पूनम सिन्हा की 26 वर्षीय बेटी सोनाक्षी ने आईएएनएस को बताया, "मुझे हमेशा से रात को 1.30 बजे तक घर पहुंचना होता है। मैं अब भी अपने घरवालों के लिए छोटी बच्ची हूं। मैंने हमेशा एक सुरक्षात्मक जिंदगी जी है, लेकिन मेरे परिवार ने मुझे काफी आजादी भी दी है और हमेशा मेरा मार्गदर्शन किया है।"

'दबंग' और 'राउडी राठौर' जैसी सफलतम फिल्मों में काम कर चुकीं सोनाक्षी भले ही स्टार हैं, लेकिन घर पर समय से न उठने पर अब भी अपनी मां की डांट सुनती हैं। सोनाक्षी ने कहा, "उनके व्यवहार में आज भी कोई बदलाव नहीं आया है। यदि मैंने उठने में देर की या मेरा कमरा बेतरतीब हुआ तो मां मुझपर चिल्लाती हैं।" अपने घर में आज भी छोटी-सी बच्ची समझी जाने वाली सोनाक्षी हिंदी सिनेमा जगत में 100 करोड़ कमाई वाली नायिका के रूप में जानी जाती है।

सोनाक्षी कहती हैं, "मुझे लगता है कि दर्शकों के साथ एक संबंध स्थापित हो जाता है। लोग मुझे पसंद करते हैं, इस बात से मैं खुश हूं। लेकिन इसके लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है, यह सिर्फ भाग्य का खेल नहीं है। मैं दर्शकों के नजरिए से फिल्में करती हूं और भगवान का शुक्र है कि अब तक मैं अच्छी फिल्मों का हिस्सा रही हूं।" सिनेमा से बेहद लगाव के बावजूद सोनाक्षी कहती हैं कि शादी के बाद वह अपना पूरा समय अपने पति को देना चाहेंगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X