मैं रोमांटिक नहीं हूं: आदित्य रॉय कपूर
आशिकी 2 से बतौर रोमांटिक एक्टर अपने करियर की एक नयी शुरुआत करने जा रहे एक्टर आदित्य रॉय कपूर का कहना है कि वो बिल्कुल भी रोमांटिक नहीं है। आदित्य ने वनइंडिया की रिपोर्टर सोनिका मिश्रा के साथ इंटरव्यू के दौरान कहा कि आशिकी 2 फिल्म में श्रृद्धा कपूर के साथ काम करने में उन्हें बेहद मजा आया। आदित्य ने आशिकी 2 फिल्म करते समय अपने सामने आई मुश्किलों के बारे में भी बात की साथ ही उन्होंने बताया कि उनकी ड्रीम गर्ल कैसी होगी। आदित्य के साथ हुए इस इंटरव्यू के कुछ अंश पेश हैं।
भट्ट कैंप और मोहित सूरी के साथ काम करने का आपका एक्सपीरिंयस कैसा था?
ये मेरे लिए एक लाइफ टाइम एक्सपीरियंस था। ये फिल्म मेरे करियर की सबसे बेहतरीन फिल्म साबित होगी। मोहित सूरी के साथ काम करना काफी बेहतरीन था। वो बहुत ही अच्छे निर्देशक और बेहतीरन गाइड हैं। महेश भट्ट एक ऐसे इंसान हैं जिनके साथ आप अगर आधे घंटे भी बैठें तो आप जिंदगी के बारे में काफी कुछ सीखकर आएंगे। वो काफी एक्सपीरियंस और उन्हें हर एक चीज से जुड़ी काफी जानकारियां हैं। उनके साथ काम करना एक बहुत ही बेहतरीन एक्सपीरियंस था।
आशिकी 2 एक म्यूसिकल हिट फिल्म थी। लेकिन इस फिल्म के बाद इसके स्टार्स राहुल रॉय और अनु अग्रवाल को उतनी सफलता नहीं मिली। आज उनकी फिल्म का रीमेक बन रहा है लेकिन वो लोग आज इंडस्ट्री में कहीं नज़र नहीं आते। तो जब आपको इस फिल्म के लिए ऑफर मिला तो आपके दिल में कभी ये ख्याल नहीं आया कि कहीं इतिहास खुद को दोहराएगा तो नहीं?
मैं किसी के करियर को लेकर कुछ कहने के लायक नहीं हूं। हर किसी की अपनी डेस्टिनी होती है। मैं किसी तरह के सुपरस्टीशियन में बिलीव नहीं करता हूं। मुझे लगता है कि अगर मैं अपना काम अच्छी तरह कर रहा हूं और अगर निर्देशक अच्छे हैं तो फिल्म डेफिनेटली वर्क करेगी। अगर मैं बेस्ट करुंगा तो मुझे अच्छा ही रिटर्न मिलेगा। ये सोचकर कोई फायदा नहीं है कि इस फिल्म के बाद मैं स्टार बनना चाहता हूं या फ्लॉप एक्टर बनूंगा। जो होना है वो तो होगा ही।
श्रृद्धा कपूर के साथ आशिकी करने में कितना मजा आया?
बहुत मजा आया। श्रृद्धा और मैं आज बहुत अच्छे दोस्त हैं। हमने एक दूसरे के साथ काफी वक्त बिताया। फिल्म की शूटिंग के दौरान हमने काफी अच्छा वक्त बिताया और एक दूसरे को जानने का मौका मिला हमें। वो बहुत अच्छी लड़की हैं साथ ही काफी अच्छी एक्ट्रेस भी हैं। वो एक दोस्त की तरह वो मेरे लिये फिल्म के सेट पर अपना डब्बा शेयर करती थीं तो मुझे उनसे कोई कंप्लेंट नहीं हैं।
फिल्म का कोई सीन जिसको करने में आपको मुश्किल हुई हो?
फिल्म एक सीन था केपटाउन में मुझे एक बिल्डिंग के 22वें माले पर रेलिंग पर खड़ा होना था। सिर्फ एक धागा मेरे कंधों पर मेरी शर्ट के पीछे से लगा हुआ था जो मुझे मौत से बचा रहा था। साथ ही बारिस भी हो रही थी। वहां खड़े होकर मुझे खुश होने की एक्टिंग करनी थी। जो कि काफी मुश्किल था उस वक्त मैं बहुत डर गया था।
आदित्य रॉय कपूर के साथ एक मुलाकात


Click it and Unblock the Notifications











