शॉर्टकट रोमियो को शॉर्टकट में नहीं विश्वास- नील नितिन मुकेश

जॉनी गद्दार से चर्चा में आए एक्टर नील नितिन मुकेश को भले ही अभी तक बॉक्स ऑफिस पर कमर्शियल सक्सेस ना मिली हो लेकिन उनकी फिल्में और उनके किरदार हमेशा से ही चर्चा में रहे हैं। नील नितिन मुकेश जल्द ही अपनी फिल्म शॉर्टकट रोमियो में नज़र आने वाले हैं। शॉर्टकट रोमियो में नील नितिन मुकेश ने एक ऐसा किरदार निभाया है जिसके बारे में कोई कुछ कह नहीं सकता कि वो कब क्या रिएक्ट करेगा। नील नितिन मुकेश का कहना है कि शॉर्टकट रोमियो का किरदार लोगों को काफी पसंद आएगा और बॉलीवुड के फेमस किरदारों में से एक होगा ये किरदार। आइये जानते हैं कि वनइंडिया रिपोर्टर सोनिका मिश्रा के साथ बातचीत के दौरान नील ने शॉर्टकट रोमियो से जुड़ी कौन सी खास बातें शेयर की हैं।

शॉर्टकट रोमियो के प्रमोशन में आजकल आफ लगे हुए हैं। तो एक्टिंग ज्यादा मुश्किल है या प्रमोशन

अपने एक्सपीरिंस से ये कह सकता हूं कि प्रमोशन ज्यादा मुश्किल है। अपना प्रोडक्ट बनाने के बाद उसे मार्केट में बेचना काफी टफ जॉब है। अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचना है और उनसे रिक्वेस्ट करनी है कि वो अपनी जेब में से कुछ पैसे निकालें और हमारी फिल्म को देखने में खर्च करें।

फिल्म का नाम है शॉर्टकट रोमियो। तो आखिर इस शॉर्टकट के जरिये आप क्या पाने की कोशिश कर रहे हैं।

मैं रियल लाइफ में शॉर्टकट में विश्वास नहीं रखता। ना तो मैं शॉर्टकट यूज करता हूं और ना ही करना चाहता हूं क्योंकि शॉर्टकट का आउटकम भी शॉर्टटर्म में ही होता है। मेरे पिता ने मुझे हमेशा ही सीख दी है कि जितना भी संघर्ष और मुश्किलों का सामना करना पड़े लेकिन किसी तरह का शॉर्टकट मत यूज करना। शॉर्टकट यूज करके कोई फायदा नहीं है। इस फिल्म में मैंने ऐसा किरदार निभाया है जो कि शॉर्टकट यूज करता है और इस किरदार के जरिये मैं लोगों को दिखा रहा हू्ं कि बॉस ये करने का अंजाम क्या है।

शॉर्टकट रोमियो में आपका लुक

मैं आर्ट स्टूडेंट रहा हूं। अपनी पहली फिल्म जॉनी गद्दार से लेकर अभी तक मैंने अपनी हर एक फिल्म का लुक खुद ही डिजाइन किया है। मेरा मानना है कि हर एक्टर को अपनी हर फिल्म में अलग अलग लुक में नज़र आना चाहिए। इस फिल्म में अपने लंबे बालों वाले लुक को मैंने ही डिजाइन किया था। अगर आप एक ही लुक में नजर आएंगे तो लोग भी आपसे बोर हो जाएंगे। शॉर्टकट रोमियो में लंबे बाल इसलिए रखे हैं क्योंकि मैं चाहता था कि उसका एटीट्यूड सामने आए।

आज तक जितने भी एक्टर्स ने लंबे बाल वाले किरदार निभाए हैं वो किरदार काफी हिट हुए हैं। आपको लगता है शॉर्टकट रोमियो के साथ भी ऐसा कुछ होगा।

मैं ये कह सकता हूं कि शॉर्टकट रोमियो किरदार जरुर हिट होगा। इस फिल्म में मैंने जो किरदार निभाया है वो काफी बेहतरीन और अलग तरह का है। ये फिल्म मेरी अब तक की बेस्ट फिल्मों में शामिल होगी। ये किरदार बहुत ही अजीब है। एक तरफ ये कमीना है तो वहीं दूसरी तरफ शरारती है, भोला है। आप कह नहीं सकते कि वो कब किस रुप में आपके सामने आएगा।

इस किरदार से आप खुद को कितना रिलेट करते हैं?

मैं बचपन से बहुत शरारती रहा हूं। शॉर्टकट रोमियो के किरदार का दिल बहुत अच्छा और साफ है और इस दिल से मैं बहुत रिलेट करता हूं। क्योंकि मैं जितना भी शरारती रहा हूं, डिमांडिग रहा हूं, लेकिन मेरा दिल बहुत साफ और सच्चा है।

आपने अभी तक कोई टिपिकल सिंपल सी रोमांटिक कॉमेडी टाइप की फिल्म नहीं की है। आपकी सारी फिल्में किसी सीरियस टॉपिक या किसी उलझे हुए किरदार पर टिकी रही हैं। इसकी वजह क्या है?

ऐसा बिल्कुल नहीं है। मैं इस वक्त इश्केरिया फिल्म कर रहा हूं। मुझे हमेशा से ही ये लगा कि मुझे ऐसी फिल्में करनी हैं जिनकी कहानी में दम हो। इश्केरिया फिल्म की कहानी बहुत सिंपल है लेकिन इसकी सिंप्लिसिटी में ही इसकी खूबी है। एक लड़का और एक लड़का है जो कॉलेज से एक दूसरे से प्यार करते हैं। वो बिछड़ते हैं और कुछ समय बाद फिर से मिलते हैं। अब वो क्यों मिलते हैं, उनकी जिंदगी में क्या कुछ हुआ है ये कहानी है। मुझे कॉंप्लीकेटेड लव स्टोरी नहीं पसंद है।

शॉर्टकट रोमियो में आपने अमीषा पटेल के साथ काम किया है जो कि आपसे सीनियर हैं। उनके साथ काम करने का एक्सपीरिंयस कैसा रहा?

बहुत अच्छा रहा। पहले तो मुझे खुद ही डर लग रहा था कि इतनी बड़ी स्टार हैं, लड़की हैं तो कितना एटीट्यूड लेकर आएंगी। लेकिन मैं कहना चाहूंगा कि अमीषा बहुत ही कॉपोरेटिव एक्टर हैं। उन्होंने फिल्म में काफी मेहनत की है। हमराज फिल्म को तो अमीषा ने जमकर टक्कर दिया है।

शॉर्टकट रोमियो के टाइटल में आर की जगह रुपये का सिंबल लगाया गया है। तो इसके पीछे क्या रीजन है। ये सिर्फ एक क्रिएटिविटी है या इसका फिल्म से कुछ कनेक्शन भी है?

बहुत बड़ा कनेक्शन है। लेकिन मैं अभी इस बारे में नहीं बता पाउंगा। ये मानिये कि मेरा किरदार पैसे के लिए ही सबकुछ करता ह। ये सिबल पैसे की एहमियत को ही दर्शाता है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X