करीना को भूल चुका हूं: शाहिद

By Super

Shahid Kapoor
बालीवुड अभिनेता शाहिद अब करीना कपूर से अलग होने के दुख से काफी हद तक उबर चुके है। अब वो अपने काम पर काफी ध्‍यान दे रहे है। इस साक्षात्‍कार में उन्‍होंने अपने बारे मे काफी कुछ बताया। प्रस्‍तुत है साक्षात्‍कार:

प्रश्‍न: हाल ही में आपने फिल्‍म निर्माता राजकुमार संतोषी और आशुतोष गोवारीकर की फिल्‍में ठुकरा दी, इसकी वजह?

उत्‍तर: अपने बारे में कई सारी बाते बाद मे पता चली। मैं एक साल में केवल एक ही फिल्‍म कर सकता हूं। मैं एक साथ कई प्रस्‍ताव नही स्‍वीकार नही कर सकता हूं। यदि मुझे एक साथ पांच फिल्‍में पसंद आती है तो मैं उन्‍हें स्‍वीकार कर सकता हूं। फिल्‍म विवाह के बाद एक भी प्रस्‍ताव मुझे पसंद नही आया तो मैं 6 महीने तक घर पर बैठा रहा। उसके बाद जब वी मेट में काम किया। अब मैं अपने अभिनय के प्रति ज्‍यादा गंभीरता से सोचने लगा हूं। अब मैं सोच समझकर फिल्‍में साइन करने लगा हूं यदि किसी फिल्‍म की पटकथा पसंद आएगी तभी उसमें काम करूंगा

प्रश्‍न: क्‍या आपके पिता आपको लेकर कोई फिल्‍म बनाने जा रहे है?

उत्‍तर: हां ये सही है, फिल्‍म की शुटिंग अब शुरू हो जाएगी। मेरे लिए उन्‍होंने तीन साल का इंतजार किया है। उनके पास बहुत सारी अच्‍छी कहानियां है। मैं हमेशा चाहता था कि पापा मेरे लिए फिल्‍म बनाएं। अब मैं अपनी सारी फिल्‍मों की शुटिंग खत्‍म करके पापा की फिल्‍म में काम करूंगा।

प्रश्‍न: क्‍या आप फिल्‍म का निर्माण करोगे?

उत्‍तर: अभी तक इस बारे मे सोचा नही है। अगले कुछ महीनों में सब तय हो जाएगा।

प्रश्‍न: जब करीना के बारे में कुछ पूछा जाता है तो आप कैसा महसूस करते है?

उत्‍तर: नही, अब तो एक साल होने को है। अब दर्द का अहसास कम होता है। मैं जानता हूं कि एक अभिनेता होने के नाते मुझे अपने गम को अकेले झेलने का हक नही है। मैंने हमेशा अपने व्‍यक्तिगत जीवन को अपने तक सीमित रखने की कोशिश की है। मैं हमेशा अपने रिश्‍तों से जुड़ा रहने की कोशिश करता हूं। मैं संसार की सच्‍चाइयों के साथ जीना चाहता हूं, हमेशा सामान्‍य रहना चाहता हू। मैं हमेशा कोशिश करूंगा कि अपना व्‍यक्तिगत जीवन मुझ तक सीमित रहें।

प्रश्‍न: अपने जीवन से क्‍या सीखा है?

उत्‍तर: किसी से उम्‍मीद न रखना!

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X