कॉमेडी करना चाहती है सीमा बिस्वास

seema-biswas
अभिनेत्री सीमा बिस्वास हमेशा गंभीर भूमिकाओं से बोर हो गई हैं। 'बैंडिट क्वीन', 'खामोशी' और 'वाटर' जैसी फिल्मों में गंभीर चरित्र भूमिकाएं करने के बाद यह प्रतिभाशाली अभिनेत्री कुछ हल्की-फुल्की और मनोरंजक भूमिकाएं भी करना चाहती है। बिस्वास ने एक साक्षात्कार में कहा, "मैं गंभीर भूमिकाएं करके बहुत उकता चुकी हूं। मुझे हमेशा इसी तरह की भूमिकाओं के प्रस्ताव मिलते हैं और मैं हर बार समर्पण और ईमानदारी से इस तरह की भूमिकाएं करती हूं लेकिन अब मैं इस सब से उकता चुकी हूं।"

देखें : रेड अलर्ट की तस्वीरें

बिस्वास ने दीपा मेहता की फिल्म 'कुकिंग विद स्टेला' में हास्य भूमिका की है और अब उन्हें इसी तरह की भूमिकाओं की तलाश है।उन्होंने बताया, "'कुकिंग विद स्टेला' जल्दी ही भारत में प्रदर्शित होगी। मैं इस तरह की और भूमिकाएं करना चाहती हूं।" बिस्वास ने शेखर कपूर की फिल्म 'बैंडिट क्वीन' में मुख्य भूमिका से हिंदी फिल्मोद्योग में अपने अभिनय की शुरुआत की थी। बाद में उन्होंने 'हजार चौरासी की मां', 'एक हसीना थी' और 'पिंजर' जैसी कई फिल्मों में अभिनय किया।

हास्य भूमिकाएं तलाश रहीं बिस्वास को अब अपनी नई फिल्म 'रेड अलर्ट-द वार विदइन' का बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म में उन्होंने एक नक्सली की भूमिका निभाई है।रेड अलर्ट-द वार विदइन' में नक्सली की भूमिका पर बिस्वास कहती हैं, "यह बहुत चुनौतीपूर्ण भूमिका है और मुझे इसमें यही अच्छा लगा। फिल्म की कहानी बहुत मजबूत है। मैंने एक ऐसी महिला की भूमिका की है जो दबंग है और जिसे किसी का डर नहीं है।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X