रोमांस करने की कोई उम्र नहीं होती: सैफ

Saif Ali Khan
कॉकटेल में काम करने के बाद सैफ अली खान को विश्वास है कि अभी से दस वर्ष बाद तक भी वह रोमांटिक कॉमेडी फिल्मों में भूमिका अदा कर सकते हैं। सैफ ने जब कभी भी रोमांटिक कॉमेडी फिल्में जैसे कल हो ना हो(2003), हम तुम(2004),सलाम नमस्ते(2005) लव आज कल(2009) में काम किया, उन्हें बॉक्स ऑफिस पर सफलता मिलने के साथ ही दर्शकों से प्रशंसा भी मिली।

सैफ ने एक साक्षात्कार में कहा "मुझे आशा है कि 50 की उम्र में भी मैं रोमांटिक किरदार निभा सकता है। रोमांस करने की कोई उम्र नही होती है। अगर कहानी अच्छी हो और किरदार आपके अनुसार है तो आप ऐसी फिल्में कर सकते हैं। यह ऐसा नहीं है कि एक उम्र तक ही आप एक्शन फिल्म कर सकते हैं।"

सैफ ने कहा कि "जब हम फिल्म की शूटिंग कर रहे थे तभी इस फिल्म का नाम सामने आया। पहले हमने सोचा था कि फिल्म का टाइटल हिन्दी में रखेंगे। लेकिन ये फिल्म जीवन के कई अनुभवों और भावनाओं का कॉकटेल है, इसलिये फिल्म का नाम बिल्कुल सही है। मुझे लगता है कि इंडिया में लोग कॉकटेल का मतलब समझते हैं।" लव आज कल, आरक्षण के बाद सैफ और दीपिका तीसरी बार इस फिल्म में साथ दिखाई देंगे।

ज्ञात हो कि कुछ दिन पहले ही सैफ ने एक और इंटरव्यू के दौरान कहा था कि वो इस फिल्म में काम नहीं करना चाहते थे लेकिन फिल्म की कहानी की मांग और निर्देशक के कहने पर उन्होने यह फिल्म की और बनने के बाद फिल्म काफी बेहतरीन नज़र आ रही है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X