अंतरंग सीन में कोई बदलाव नहीं: सैफ अली खान

बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान का कहना है कि लोग मेरे और करीना कपूर के कारण ही इस फिल्म को देखना पसंद नहीं करेंगे कि हम रीयल लाइफ में कपल हैं। बल्कि एक फिल्म का हिट या फ्लॉप होना फिल्म की कहानी और प्रमोशनल इवेंट में कुछ कमी पर ही डिपेंड करता है।

करीना हैं गजब की अदाकारा
सैफ का कहना है कि वह नहीं मानते कि हमारी जोड़ी फिल्मी पर्दे पर इसलिए उतनी सफल नहीं हुई, क्योंकि हम रीयल लाइफ कपल हैं। फिल्में मेरी या करीना की वजह से नाकाम नहीं हुईं। करीना गजब की अदाकारा हैं और मैं भी अपने आपको अच्छा अभिनेता मानता हूं। हमारी फिल्में बडे़ पर्दे पर नहीं चल पाने के पीछे खराब पटकथा और फिल्म रिलीज होने का गलत समय जैसे कारक शामिल हैं।

दिल में उतरेगी एजेंट विनोद

सैफ और करीना की मुख्य भूमिकाओं वाली फिल्म एजेंट विनोद 23 मार्च को बड़े पर्दे पर उतरेगी। इससे पहले यह जोड़ी कुर्बान और टशन जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी है, जो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर सकी। बहरहाल, सैफ ने अतीत की असफलताओं को परे रख दिया है। वह भरोसा जताते हैं कि फिल्म एजेंट विनोद में सैफीना फैक्टर दर्शकों का दिल जीत लेगा।

दमदार है एजेंट विनोद

उन्होंने कहा, हम इस बात से अच्छी तरह वाकिफ हैं कि वास्तविक जीवन के रिश्ते को फिल्माए जाते वक्त पूरी सावधानी बरती जानी चाहिए। इस रिश्ते को बडे़ पर्दे पर घिसे पिटे तरीके से पेश नहीं किया जाना चाहिए। सैफ जोर देकर कहते हैं, फिल्म एजेंट विनोद की पटकथा और किरदार दमदार हैं। इसमें हम दोनों के रोल इस तरह रचे गए हैं कि लोग केवल फिल्मी किरदारों को देखेंगे और यह भूल जाएंगे कि हमारी जोड़ी फिल्मी परदे के बाहर कैसी है।

अंतरंग सीन में कोई बदलाव नहीं

बॉलीवुड के इस स्टार ने उन सारी खबरों को खारिज किया कि उन्होंने करीना के कहने पर आगामी फिल्म रेस 2 की पटकथा में इसलिए बदलाव किया, क्योंकि उसमें उनके कुछ गरमागरम दृश्य थे। करीना बहुत अच्छी कलाकार हैं और सिनेमा से प्यार करती हैं। वह एक समझदार लड़की भी हैं। वह मुझसे कभी नहीं कहेंगी कि फलां पटकथा बदल दो या फलां किरदार मत निभाओ। उन्होंने मजाकिए लहजे में कहा, अगर किसी फिल्म में मेरे गरमागरम दृश्य होंगे तो वह मुझे जिम जाने के लिए कहेंगी।

जेम्स बॉड से अलग

एजेंट विनोद के पोस्टर के बारे में कहा जा रहा है कि इसका किरदार जेम्स बांड से मिलता जुलता है इस बात पर सैफ का कहना है कि। सैफ के अनुसार 23 मार्च को बड़े पर्दे पर आ रही इस फिल्म में कोई नकल नहीं की गई है। इस फिल्म का नायक एकदम अलग है। उन्होंने बताया, हमने इस फिल्म का नाम एजेंट विनोद इसलिए रखा, क्योंकि विनोद के नाम से देश का बड़ा दर्शक वर्ग परिचित है। अब मैं अभिनेता के रूप में ज्यादा से ज्यादा आम लोगों तक पहुंचना चाहता हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X