Exclusive: रुपाली गांगुली की सौतेली बेटी ईशा फूट-फूटकर रोईं, बोलीं-वो मां को मारती थी, बंगाली में देती थी गाली

Rupali ganguly

Esha Verma Exclusive Interview: टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस अनुपमा उर्फ रुपाली गांगुली इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। दरअसल रुपाली की सौतेली बेटी ईशा वर्मा ने रुपाली पर तमाम आरोप लगाए हैं। हाल ही में ईशा वर्मा ने फिल्मीबीट से एक्सक्लूसिव बातचीत की है। जिसमें वह रुपाली गांगुली के कई राज खोलती नजर आ रही हैं।

ईशा वर्मा इंटरव्यू की शुरुआत में कहती हैं कि- 'मेरी बचपन की यादें काफी अच्छी थीं और कुछ बुरी भी थीं। मेरे पिता फिल्ममेकर थे। मैं उनके साथ सेट पर जाया करती थीं। वह जब घर आते थे तब मैं मम्मी और पापा सभी मिलकर वीडियो एडिट करते थे। पापा मेरे स्कूल के प्रोजेक्ट में मेरी मदद करवाते थे। वह मेरे आइडल थे। मैं उनकी तरह ही बनना चाहती थीं। मुझे लगा था कि मैं भी फिल्म मेकिंग कर पाऊंगी, लेकिन जैसा मौका बाकी नेपो किड्स को मिला मुझे नहीं मिला। कुछ समय बाद सब कुछ बदल गया।'

ईशा आगे अपने परिवार के बारे में बताती हुई कहती हैं कि- हमारा परिवार काफी खुशहाल परिवार था। हमारा बहुत बड़ा घर था। मां हाउस वाइफ थीं और वह घर को काफी सजा कर रखती थीं। हम साथ में काफी ट्रिप भी किया करते थे, लेकिन ऐसा लंबा नहीं चला कुछ समय बाद मां और पिता के झगड़े होने शुरू हो गए क्योंकि पापा झूठ बोलने लगे थे। धीरे-धीरे रुपाली की भी एंट्री हमारी लाइफ में शुरू हो चुकी थी। कुछ समय बाद हमारी दुनिया पूरी तरह से बदल गईं और कुछ समय बाद मां और पापा का डिवोर्स हो गया।

अपने परिवार को टूटता हुआ देख ईशा बुरी तरह रोती थीं। ईशा ने कहा कि पापा ने इग्नोर करना शुरू कर दिया था। उनके फोन पर काफी कॉल आया करते थे। वह फोन पर ही बिजी रहा करते थे। हमें बताते थे कि कोई बिजनेस मीटिंग है, लेकिन फोन में से लेडीज की आवाज आती थी। मेरी मां चुप रहती थीं क्योंकि वह किसी भी तरह ये रिश्ता बचाना चाहती थीं और मैं बहुत छोटी थी। मैं यह देखकर बहुत हेल्पलेस फील करती थी।

ईशा ने एक घटना के बारे में भी खुलासा किया ईशा ने कहा कि- 'एक बार हम अपने दादा दादी के पास मुंबई गए थे वहीं रुपाली भी आ गईं और वह गेट पर जोर-जोर से चीखने लगीं। पापा ने उन्हें प्यार से समझाने की कोशिश की थी लेकिन फिर रुपाली हिंदी, बंगाली, मराठी जो भी भाषाएं उन्हें आती थीं उन्होंने जमकर गालियां दीं। इसके बाद रुपाली ने मेरा मां का चेहरा नोच लिया और उन्हें मारा। मेरे पिता ने रुपाली को जैसे-तैसे समझाकर उस समय घर से भेजा। इस घटना ने मुझे अंदर तक तोड़ दिया था।'

ईशा ने फिल्मीबीट से बात करते हुए यह भी साफ किया कि 'कुछ लोग यह भी कहते हैं कि इतने सालों बाद मैं ये क्यों बोल रही हूं तो मैं कोई फेम पाने के लिए नहीं बोल रही। बल्कि मैं उन लोगों के लिए बोल रही हूं जो इस तरह की कंडीशन से गुजरते हैं। मुझे पता है कि ऐसा करने से मुझे मेरे पिता नहीं मिल जाएंगे। उनको (अश्विन के वर्मा) अब फर्क भी नहीं पड़ता है वह ऐसा दिखाने की कोशिश करते हैं कि ये सब उनके लिए कोई मायने नहीं रखता।

ईशा से आगे पूछा गया कि वह अभी भी रुपाली को इंस्टाग्राम पर फॉलो करती हैं तो इसपर वह कहती हैं कि उनका होना ना होना मायने नहीं रखता है। वह बस दुनिया को दिखाने के लिए एक कनेक्शन है

ईशा आखिरी में कहती हैं कि 'वह कर्मा पर विश्वास करती हैं। वह कहती हैं कि जो भी हुआ वह सच था और आपके कर्म एक ना एक दिन लौटकर जरूर आते हैं।'

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X