..................... गली बॉय रैपर नैजी Rapper Naezy The original Gully Boy  talk about his Fatke song Ranveer ,Javed Akhtar and Gulzar - Hindi Filmibeat

Exclusive Interview 'गली बॉय' रैपर नैजी: आज का यूथ गुलजार- जावेद को नहीं सुनेगा

2019 में रिलीज 'गली बॅाय' ऑस्कर में पैठ बना चुकी है। रणवीर सिंह की इस फिल्म को बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म की कैटगरी में ऑस्कर के लिए भेजा गया। इस खबर के सामने आने के एक दिन पहले हमारी मुलाकात 'गली बॅाय' फिल्म की प्रेरणा रैपर नैजी से हुई। नैजी का असली नाम 'नवेद शेख' है।

13 साल की उम्र से उन्होंने मुंबई के स्लम में रैप करना शुरू किया। उड़ान भरते हुए उनकी कहानी आज बॅालीवुड से होकर ऑस्कर 2020 में पहुंच गई है। नैजी से मुलाकात का सार ये रहा कि अंग्रेजी रैपर को सुनने के बावजूद उन्होंने हिंदी का दामन कस कर थामा है। नैजी का मानना है कि मेरे पास गाड़ी बंगला आ जाए, मैं अपनी जड़ों में समाया रहूंगा।

Ranveer Singh, Rapper Naezy

नैजी इस पर भी यकीन रखते हैं कि आज का यूथ गुलजार साहब और जावेद अख्तर को नहीं सुनेगा। उनकी दिलचस्पी नैजी और रैपर डिवाइन में है। गुलजार-जावेद के लेखनी में जो जज्बात हैं वो उनके हिप हॉप में है।

बहरहाल,गली बॅाय के बाद नैजी इन दिनों अपने नए सांग 'फटके' को लेकर चर्चा में है। जो कि आज के यूथ को महिलाओं का सम्मान, परिवार का महत्तव समझा रहा है। बता दें कि गाने की तरह नैजी के विचार में भी फायर है। फिल्मीबीट से हुई खास बातचीच में नैजी ने हिप हॅाप में हिंदी, गली बॅाय से हुए नुकसान को लेकर खुलकर बात की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X