Interview मां की वजह से यहां पर हूं- रणवीर सिंह
रणवीर सिंह को बॉलिवुड का ब्लास्ट माना जाता है। यानि कि ये जब भी अपनी फिल्म के सेट पर जाते हैं वहां ब्लास्ट करते हैं। लोगों को खुश करते हैं, हंसाते हैं और सभी के साथ खूब मस्ती करते हैं। रणवीर सिंह अपनी इस सफलता के लिए अपनी मां को थैंक यू कहते हैं और मानते हैं कि मां के अच्छे कर्मों की वजह से वो आज यहां पर हैं।
दिल धड़कने दो फिल्म के प्रमोशन के दौरान रणवीर ने फिल्मीबीट के साथ बातचीत की और उस खास मुलाकात के मुख्य पहलू पेश हैं।
खुद को सेक्योर एक्टर मानते हैं रणवीर सिंह।
मैं इस मौके का फायदा उठाकर ये कहना चाहता हूं कि मैं बहुत ही सेक्योर एक्टर हूं। मुझे अपने अभिनय और खुद पर बतौर एक्टर काफी भरोसा है। इतना तो यकीन है कि मैं किसी भी और एक्टर के द्वारा ओवरशेडो नहीं किया जा स कता। मैं बहुत ही उत्साहित हूं दिल धड़कने दो फिल्म को लेकर। इसमें कई सारे एक्टर हैं हैं लेकिन सभी की अपनी कहानी है और अपना अलग ही किरदार है। फिल्म साइन करने से पहले मैंने ये नहीं देखा कि मुझे ज्यादा बड़ा किरदार मिलेगा या नहीं।
पहला एक्टर था जिसने दिल धड़कने दो साइन की
जब जोया ने मुझे फिल्म की कहानी सुनाई तो शुरु के आधे घंटे में ही मुझे कंफर्म था कि मैं ये फिल्म कर रहा हूं। मैं वो पहला एक्टर था जिसने दिल धड़कने दो साइन की थी। उसके बाद प्रियका चोपडा, अनुष्का शर्मा, अनिल कपूर, आदि ने फिल्म साइन की।


Click it and Unblock the Notifications


