सलमान इनसेक्योर एक्टर नहीं हैं- रणबीर कपूर (Interview)
(सोनिका मिश्रा) रणबीर कपूर लगातार पिछले साल से बर्फी, ये जवानी है दीवानी जैसी बेहतरीन और हिट फिल्में देने के बाद अब जल्द ही अभिनव कश्यप की फिल्म बेशरम में नज़र आने वाले हैं। बेशरम फिल्म में रणबीर कपूर के साथ पल्लवी शारदा नयी एक्ट्रेस लीड रोल में हैं। पहले ये खबर आई थी कि पल्लवी को कास्ट किये जाने पर रणबीर नाराज थे क्योंकि उन्हें कोई हिट एक्ट्रेस चाहिए थी लेकिन इंटरव्यू में रणबीर ने कहा कि वो तो बहुत खुश होते हैं जब भी कोई नयी एक्ट्रेस इँडस्ट्री में आती है। रणबीर ने अपने और कैटरीन कैफ के रिलेशन के बारे में भी बात की और कहा कि कैट उनके लिए बहुत स्पेशल हैं। वनइंडिया की रिपोर्टर के साथ हुई बातचीत के दौरान देखिये और क्या क्या कहा बेशरम रणबीर ने।
बर्फी, ये जवानी है दीवानी जैसी हिट फिल्मों के बाद अब बेशरम फिल्म आ रही है। क्या एक्सपेक्टेशन है फिल्म से?
बर्फी फिल्म के बारे में तो मैंने सोचा भी नहीं था कि ये फिल्म इतना अच्छा बिजनेस करेगी लेकिन मुझे यकीन था कि ये फिल्म क्रिटिक्स को बहुत पसंद आएगी। फिर ये जवानी है दीवानी में तो कई सारी अच्छी बातें थीं जैसे मेरी और दीपिका की हिट जोड़ी, रोमांस और फिल्म की बेहतरीन कहानी। बेशरम फिल्म में हमने कई सारे मसाले डाले हैं । रोमांस है, एक्शन है डांस है, गाने हैं सबकुछ है जो कि एक हिट फिल्म में होना चाहिए इससे भी बड़ी और मेन बात ये है कि ये फिल्म की कहानी बहुत अच्छी है। तो मैं कुछ भी एक्सपेक्ट नहीं कर रहा हूं और ना ही मेरे ऊपर कोई प्रेशर है मैं सिर्फ ऑडियंस को एंटरटेन करना चाहता हूं।
क्या बेशरम फिल्म आपको ध्यान में रखकर लिखी गयी थी?
अभिनव ने मुझे ध्यान में रखकर या मेरे लिए बेशरम नहीं बनाई थी बल्कि उन्होंने सिर्फ एक एक्टर के रुप में मुझे कास्ट किया है। वो मेरी फिल्म रॉकस्टार से काफी ज्यादा प्रभावित थे और उन्होंने फिल्म को देखने के बाद मुझे फोन करके कहा भी कि उन्हें मेरी एक्टिंग काफी पसंद आई है और वो जल्द ही मेरे पास एक फिल्म का प्रपोजल लेकर आएंगे।
सलमान खान ने हाल ही में बिग बॉस की प्रेस कॉंफ्रेंस के दौरान कहा कि रणबीर जो कि नये हैं इंडस्ट्री में हमें टक्कर दे रहे हैं। इसपर क्या कहेंगे आप।
मुझे पता चला कि सलमान खान ने मेरे बारे में ऐसा कहा है इससे पता चला है कि सलमान खान बिल्कुल भी इनसेक्योर एक्टर नहीं हैं। कई बार ऐसी खबरें आती हैं कि किसी की किसी से नहीं बनती लेकिन सलमान खान ने ऐसा कहकर कि हमें एक दूसरे के साथ काम को लेकर कॉम्पीटीशन करना चाहिए ये साबित कर दिया है कि वो एक बहुत ही बेहतरीन और सुलझे हुए एक्टर हैं। मैंने तो अभी सिर्फ 6 सालों से ही काम करना शुरु किया है लेकिन सलमान खान, शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, ऋितिक रौशन ये सभी बॉलीवुड के सुपरस्टार हैं और जब मेरे लिए कोई ऐसी बात करता है तो मुझे खुद पर बहुत गर्व होता है।
बेशरम में आप अमिताभ बच्चन के फैन का किरदार निभा रहे हैं। क्या क्या तैयारियां कि इसके लिए आपने?
असल में ये मेरा ही आइडिया था कि मैं बबली को अमिताभ बच्चन का फैन बनाउँ। उसके कमरे में अमिताभ का पोस्टर लगा हो और उसके साथ ही वो अमिताभ के गाने गाता हो। उसका हेयरस्टाइल वो हैं कहता है। जब अभिनव मेरे पास आए थे और कहा था कि मुझे अपने किरदार के लिए कुछ तैयारियां करनी हैं तो उन्होने सबसे पहली बात कही थी कि मुझे अपने चेस्ट पर ये बाल बड़े करने होंगे जैसे कि अमिताभ के हैं। इससे ये किरदार काफी वल्गर और रिपल्सिव नज़र आएगा। इन बालों को बड़ा करने में मुझे पूरे 4 महीने लगे और अब मैं इन्हें निकालना नहीं चाहता।
बेशरम के प्रोमो में आप शाहरुख खान के गाने और सलमान खान के नाम के साथ मजाक करते हुए दिखे। क्या आप उनका मजाक उड़ा रहे थे?
ई भी सरसो के खेत में आता है तो उन्हें यही गाना याद आता है तुझे देखा तो ये जाना सनम। शाहरुख खान बहुत ही अच्छी कॉमेडी करते हैं और अगर उन्हें ये लगेगा कि मैं उनका मजाक कर रहा हूं तो मैं उनसे माफी भी मांग लूंगा। जहां तक बात है सलमान का मजाक उड़ाने की तो मैंने फिल्म में अपने पिता जिनक नाम चुलबुल पांडे है उनका मजाक उड़ाया है।
आपके पाप आज भी बॉलीवुड के स्टार हैं। क्या आप कभी अपने पापा की कॉपी करने की कोशिश करते हैं?
मुझे नहीं लगता कि मेरे पापा को कोई कॉपी कर सकता है क्योंकि पापा का कोई स्टाइल नहीं है। दूसरी बात ये है कि मैं खुद की आईडेंटिटी के साथ ही आगे बढ़ना चाहता हूं किसी को कॉपी करके नहीं। मेरे सिर पर पहले से ही स्टार सन का ठप्पा लगा है और ये भी सच है कि मुझे मेरी पहली फिल्म काफी आसानी से मिल गयी क्योंकि मैं स्टार का बेटा था। लेकिन उसके बाद आपको आपके दम पर इंडस्ट्री में जमे रहना पड़ता है।
बेशरम के सेट पर आप अपने मम्मी पापा का ध्यान रखते थे या फिर वो लोग आपका ध्यान रखते थे?
सेट पर मैं अपने मम्मी पापा का पेरंट था। सेट पर मैं ही इस बात का ध्यान रखता था कि मेरे पापा के आसपास एसी चल रहा है या नहीं। मेरी मां को क्या रोल दिया जा रहा है वो किसी सीन को कैसे करेंगी। पूरे 30 साल तक उन्होंने मेंरी केयर की है अब मेरी बारी है।
आपकी रोमांटिक जोड़ियों को लोगों ने बहुत पसंद किया है क्या कहना चाहेंगे आप?
मुझे लगता है कि अभी तक मैंने जो भी फिल्में की हैं उनमें मेरे किरदार को इतना प्यार इसलिए मिला है क्योंकि मेरी एक्ट्रेसेस ने मुझे स्क्रीन पर इतना प्यार किया है। सोनम से लेकर दीपिका तक मैंने काफी अच्छी और बेहतरीन एक्ट्रेसेस के साथ काम किया है। फीमेल एक्ट्रेसेस का किसी भी फिल्म में योगदान सबसे ज्यादा होता है। मेरे साथ भी ऐसा ही हुआ है। चूंकि मेरी हिट फिल्में रोमांटिक ही रही हैं इसलिए फीमेल को-स्टार के साथ मेरी कैमिस्ट्री सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण थी।
ये जवानी है दीवानी में आपके कुछ बेहतरीन डांसिग नंबर थे और अब बेशऱम में भी आप कुछ डांस नंबर कर रहे हैं। पल्लवी जैसी प्रोफेशनल डांसर के सामने किसी तरह का कॉम्पटीशन महसूस किया?
मैं बहुत लकी रहा हूं कि मेरे साथ जितनी भी एक्ट्रेसेस ने काम किया है वो सभी काफी अच्छी डासंर्स रही हैीं। जैसे कि सोनम बहुत अच्छी डासंर हैं, दीपिका बहुत अच्छी डासंर हैं, कैटरीना भी काफी अच्छी डासंर हैं। इलियान, पीसी भी काफी अच्छी डासंर हैं। पल्लवी भी ट्रेन्ड डांसर हैं और ये बहुत अच्छी बात होती है कि आप किसी बहुत ही अच्छी डांसर के साथ काम कर रहे हैं इससे आपके अदंर भी एनर्जी आती है।
इंटरव्यू के कुछ अंश


Click it and Unblock the Notifications