एवीलिन को पसंद है रणबीर को गले लगाना

'सिडनी विथ लव' से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली इवलीन शर्मा को बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो रणबीर कपूर को गले लगाना बेहद पसंद है। एवीलिन इस वक्त रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' कर रही हैं। और फिल्म की शूटिंग से कुछ पल निकाल कर एवीलिन ने वनइंडिया की तरनीत पुरी से बातचीत की और उनसे कुछ ऐसी बातें शेयर की जिन्हें जानकर शायद आप भी मुस्कुराए बगैर ना रह पाएंगे तो आइये मिलते हैं हॉट एक्ट्रेस एवीलिन शर्मा से

Evelyn Sharma

बॉलीवुड में आने की आपने क्यों सोची?

बॉलीवुड में मेरा आना एक सोचा समझा कदम नहीं था। मेरी जिंदगी बहुत से बदलाव हुए जबसे मैंने फिल्म की शूटिंग करनी शुरु की और मेरी जिंदगी का ये सबसे बड़ा और बिना सोचा समझा मोड़ था।

ये जवानी है दीवानी में अपने किरदार के बारे में कुछ बताइये?

ये जवानी है दीवानी में लारा नाम का किरदार निभा रही हूं। वो बहुत ही गर्ली गर्ल है और रणबीर के चार्म में बुरी तरह फंसी हुई है।

एक नयी अभिनेत्री के तौर पर क्या आपको ये लगता है लारा का किरदार आपकी शुरुआत के लिए बेस्ट है?

मुझे लगता है कि मेरी पांचों फिल्मों में मेरे किरदार मेरे द्वारा सोचे गए किरदारों से काफी बेहतरीन थे। लारा किरदार मेरे पसंदीदा किरदारों में से एक है। इस किरदार को प्ले करने में मुझे बहुत मजा आया।

रणबीर और दीपिका के साथ काम करने का आपका अनुभव कैसा रहा?

ये जवानी है दीवानी की पूरी कास्ट बहुत अच्छी है। अभी तक की शूटिंग के दौरान हमने काफी मजे किये हैं और अभी भी हम काफी मजे कर रहे हैं।

रणबीर कपूर के बारे में कुछ ऐसा बताइये जो हम नहीं जानते?

वो बहुत अच्छी तरह हग (गले लगाते हैं)करते हैं।

क्या आप बॉलीवुड के लिए हिन्दी सीख रही रही हैं?

हां, मैं लगातार अपनी हिन्दी सुधार रही हूं।

क्या किसिंग सीन और बिकनी सीन करने में आपको किसी तरह की झिझक महसूस होती है?

नहीं मैं यारियां फिल्म में दोनो सीन कर रही हूं।

शाहरुख, सलमान और आमिर में से आपका फेवरेट खान कौन है?

ये बहुत मुश्किल सवाल है।

आपका रोल मॉडल कौन है?

मेरा कोई रोल मॉडल नहीं है।

आप एक बहुत सफल मॉडल रह चुकी हैं अपने कुछ स्टाइल टिप्स हमसे शेयर करें।

मैं सच कहती हूं कि जेगिंग्स और स्कीनी जीन्स किसी भी ड्रेस के साथ बेहतरीन लगती हैं। आप उनके ऊपर सेक्सी टॉप पहन सकती हैं या फिर कैसुयल शर्ट और कुर्ती।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X