रमइया वस्तवाइया मेरे दिल के बहुत करीब- प्रभु देवा

श्रुति हासन और गिरीश कुमार की फिल्म रमइया वस्तावइया जिसका निर्देशन वांटेड, राउडी राठौर जैसी हिट फिल्में दे चुके प्रभु देवा कर रहे हैं एक म्यूसिकल हिट फिल्म बन चुकी है। प्रभु देवा ने अपने इंटरव्यू के दौरान कहा कि गिरीश कुमार पर उन्हें भरोसा था इसलिए उन्होंने ये फिल्म बनाई। प्रभु देवा ने ये भी कहा कि वो बॉलीवुड में न्यू कमर्स को अपनी फिल्मों के जरिये ब्रेक देने के लिए हमेशा तैयार हैं। हालांकि किसी भी नये एक्टर को लॉंच करते समय काफी रिस्पॉंसिबिलटी रहती है। वनइंडिया की रिपोर्टर सोनिका मिश्रा के साथ बातचीत के दौरान प्रभु देवा ने और भी बहुत सी बातें शेयर कीं। पेश हैं इस इंटरव्यू के कुछ अंश।

रमइया वस्तावइया के बारे में कुछ बताइये। आपका एक्सपीरियंस?

ये मेरी साउथ की पहली फिल्म थी। मैं एक कोरियोग्राफर हूं तो रोमांस से तो जुड़ा हुआ ही हूं। उस फिल्म में भी एक नया एक्टर था और इस फिल्म में भी एक नया एक्टर है। चूंकि ये मेरी पहली फिल्म थी तो मेरे दिल के बहुत करीब है। ऊपर से नये एक्टर को लॉंच कर रहा हूं तो थोड़ी ज्यादा रिस्पॉंसिबिलटी है।

आपकी फिल्मों के टाइटल बहुत कैची होते हैं। रमइया वस्तवाइया का टाइटल कैसे सेलेक्ट हुआ?

जब वॉंटेड का टाइटल रखा गया तो वो बोनी कपूर सर की देन थी। उसके बाद जब राउडी राठौर बनी तब उसका टाइटल संजय लीला भँसाली सर ने रखा। रमइया वस्तवइया का टाइटल मैंने सेलेक्ट किया। हमारे पास कई सारे ऑप्शन थे। जिसमें प्यार, इश्क आदी शामिल हैं। लेकिन अचानक ही हमें किसी ने रमइया वस्तवाइया टाइटल बताया। और चूंकि ये बहुत फेमस गाना भी है तो हमें पसंद आया और हमने इसे ही टाइटल के रुप में चुना। दूसरी वजह थी कि फिल्म के हूीरो का नाम है राम। और रमइया वस्तवाइया का मतलब है कि राम तुम कब आओगे। तो हमने इसे ही फाइनल किया।

गिरीश कैसे एक्टर हैं और उनके साथ काम करने का एक्सपीरियंस कैसा रहा?

जब मैंने फिल्म पर काम करना शुरु किया तब मैं गिरीश को ज्यादा नहीं जानता था। लेकिन जब एक बार काम करना शुरु किया तो मुझे अच्छा लगा इसीलिये मैंने ये फिल्म बनाई। मैंने गिरीश को कहा कि वो 7-8 बॉलीवुड गानों पर डांस करने की प्रैक्टिस करें। जब हमने उन्हें डांस करते देखा तो हमें बहुत खुशी हुई।

रमइया वस्तवाइया में आपके कुछ सिगनेचर स्टेप्स भी देखने को मिलेगे?

वो तो सपररस्टार्स टाइप का डांस है। इस फिल्म में वो सबकुछ देखने को नहीं मिलेगा। फिल्म में टपोरी डांस, ईस्टर्न डांस सभी कुछ है।

आप एक रोमांटिक फिल्म बना रहे हैं। रियल लाइफ में आप कितने रोमांटिक हैं?

इस दुनिया में कौन रोमांटिक नहीं है। हर कोई हम आप सभी रोमांटिक हैं। हमें जैसा फील हुआ हमने फिल्म में डालने की कोशिश की है। अब देखना ये है कि दर्शकों को हमारा ये रोमांस कितना पसंद आता है।

आपने गिरीश कुमार को भी हीरो बना दिया है। आगे भी नये एक्टरो्ं के साथ काम करना चाहेंगे?

गिरीश को तो उनके पिता कुमार जी ने हीरो बनाया है। मैंने तो सिर्फ डायरेक्ट किया है। मैं अब आगे भी नये-नये एक्टरों को लॉंच करने को तैयार हूं।

एक्टिगं का कोई प्लान?

मैं अभी निर्देशन में व्यस्त हूं तो एक्टिगं का अभी कोई प्लान नहीं है। निर्देशन ही एक बहुत बड़ा मुश्किल काम है।

(कुमार तौरानी) गिरीश जी को आप लॉंच कर रहे हैं। सिर्फ एक पिता होने का फर्ज निभा रहे हैं या फिर उनपर विश्वास है आपको?

(कुमार तौरानी) गिरीश ने मुझे एक बार कहा था कि वो एक्टर बनना चाहते हैं। लेकिन तब मैंने उसे कहा कि ये जितना आसान लग रहा है उतना आसान है नहीं। इसके लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है। अगर मुझे तुम्हारी कमिटमेंट दिखी तो मैं जरुर तुम्हें लॉंच करुंगा। मैंने उसे कहा कि मै तुम्हारा पिता हूं ये एक प्लस प्वाइंट है लेकिन इसमें बहुत मेहनत है। फिर मुझे लगा कि वो एक्टिंग के लिए सीरियस हैं तो मैंने भी उनका साथ दिया। फिर मैंने प्रभुदेवा जी से बात की और जब उन्होंने गिरीश में विश्वास दिखाया तो मैंने भी आंखें बंद करके फिल्म का निर्माण करने का फैसला कर लिया।

(कुमार तौरानी) प्रभु देवा को ही निर्देशन के लिए क्यों चुना आपने?

(कुमार तौरानी) मुझे मेरे राइटर ने सजेस्ट किया था कि प्रभु देवा जी से फिल्म को डायरेक्ट करने के लिए कहा जाए। प्रभु देवा की उस वक्त वांटेड फिल्म बहुत हिट हुई थी। प्रभु देवा ने हां कही। उस वक्त राउडी राठौर बननी शुरु भी नहीं हुई थी। लेकिन बाद में जब राउडी राठौर हिट हुई तो हमें लगा कि हमें इसका फायदा होगा।

प्रभु देवा के इंटरव्यू के कुछ अंश-

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X