कृष 3 की हिरोइन तो मैं ही हूं, अच्छा बुरा सब मेरी वजह से होगा- प्रियंका चोपड़ा
(सोनिका मिश्रा) कृष 3 फिल्म का इंतजार बच्चों से लेकर बुजुर्ग लोग तक कर रहे हैं। ये एक ऐसी फिल्म सीरीज है जिसके फैन्स हर एक एज ग्रुप के सदस्य हैं। ऐसा मानना है कि कृष 3 की हिरोइन प्रिंयका चोपड़ा का। प्रियंका चोपड़ा फिल्म में प्रिया मेहरा का किरदार निभा रही हैं जो कि कृष की पत्नी हैं और साथ ही फिल्म में इस बार उनके किरदार में ट्विस्ट डाला गया है। प्रिया मेहरा आपको सिर्फ पॉजिटिव किरादर में ही नहीं दिखेंगी बल्कि प्रिया के किरदार के दो रुप हैं। एक है अच्छा और एक बुरा। कृष फिल्म की थीम ही है गुड वर्सेस डेविल। अपने इंटवर्यू के दौरान प्रियंका ने अपने और कंगना के बीच की अनबन को लेकर क्लियैरिटी दी और साथ ही अपनी तीन सुपर पावर पाने की विश भी शेयर की है।
कृष 3 में अपने किरदार के डूअल पर्सनैलिटी के बारे में कुछ बताइये। कितना प्रोमिनेंट है आपका किरदार।
बड़ा है या छोटा इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। कृष हमने खत्म की थी जब कृष मुझे अपनी दादीमां से मिलाने के लिए ले जाता है। इस फिल्म में मैं शादी शुदा हूं। मैं उसकी वाइफ हूं प्रिया मेहरा। राकेश सर ने जब मुझे फोन किया तो वो बहुत ही एक्साइटेड थे्। मुझे ये लगा कि आखिर वो इतने एक्साइटेड क्यों हैं। लेकिन जब मैंने अपना किरदार पढ़ा तो मुझे बहुत ही अच्चा हुआ। मैं बीवी हूं इस फिल्म में जो अच्छी भी है औऱ बुरी भी। डुयल पर्सनैलिटी है फिल्म में। कृष्णा और रोहित हम तीन फैमिली हैं और अच्छे दोस्त भी हैं। हम तीनों अच्छे लोग हैं। लेकिन काल (विवेक ऑबरॉय) जो कि मानवर हैं यानी मानव और जानवर का मिक्स। वो इस फिल्म में दुष्ट की भूमिक निभा रहे हैं। उनके साथ चीला गर्ळ, फ्रॉग मैन, रायनो मैन है, और कंगना का किरदार है जो कि अपना रुप बदल सकती है। मेरा किरदार कैसे एविल होता है और कैसे अच्छा होता ये बहुत ही इंटरेस्टिंग कैरेक्टर है।
कृष की फ्रेंचाइजी में एक बार फिर से एंट्री करना कैसा लग रहा है आपको। आपकी फेवरेट साइंस फिक्शन फिल्म कौन सी थी।
मुझे फ्रैंचाइजी में काम करना बहुत अच्छा लगता है। मेरी फेवरेट साइंस फिक्शन फिल्म है हातिमताइ। कृष एक बहुत ही बेहतरीन साइंस फिक्शन फिल्म है। और बच्चों की तो फेवरेट है। तो इस फिल्म में काम करना बेहद पसंद है।
कृष 3 से पहले कई सारी साइंस फिक्शन फिल्में रिलीज हुई हैं। तो फिल्म को कुछ अलग बनाने के लिए आप लोगों ने क्या स्ट्रैटजी फॉलो की।
कृष 3 ऐसी फिल्म है जिसमें सब कुछ इंडिया में ही शूट किये गये हैं। राकेश जी ने सोचा कि हम सबकुछ इंडिया में ही शूट करेंगे। क्योंकि अक्सर जब भी एलियन्स आते हैं या एस्ट्रोइड आते हैं वो अमेरिका में ही आते हैं। लेकिन इसमें हम अपने देश में ही सुपर हीरो को दिखाएंगे लोगों को बचाते हुए।राकेश जी को लगा था कि हमारे इंडिया के टेक्नीशियन्स को भी मौका मिलना चाहिए।
ऐसा सुनने में आया कि शुरुआत में आप अपने किरदार से संतुष्ट नहीं थीं और आपको फिल्म में कंगना का किरदार ज्यादा पसंद आया था। इस बात में कितनी सच्चाई है।
फिल्म में मैं ही वजह बनी हूं जिसकी वजह से सबकुछ होता है। तो मेरे लिए ये बहुत ही अच्छी बात है कि मैं इस तरह की फिल्म कर रही हूं जिसमें मैं ही हर एक एक्शन वॉर की वजह हूं। मैं क्यों एक्शन करुंगी। मैं फिल्म की हिरोइन हूं तो मेरे लिए मेरा किरदार ही बहुत अच्छा है। ऐसा नहीं है कि मुझे कोई और किरदार पसंद था या मैं कोई और किरदार करना चाहीत थी। मेरे लिए मेरा किरदार ही बेस्ट है।
कंगना के साथ दोबारा साथ में काम करना कैसा रहा। किस तरह की अंडरस्टैंडिग शेयर करती हैं आप दोनों।
अक्सर जब भी दो एक्ट्रेसेस एक साथ काम करती हैं तो न्यूज आती है कि उनमें कैट फाइट हुई और झगड़ा हुआ। जैसा कि कुछ दिन पहले मेरे और कंगना को लेकर भी आई थीं खबरें लेकिन ऐसा कुछ है ही नहीं। आखिर हमें एक दूसरे को लेकर प्रोब्लम क्यों होगी। हम दोनों के किरदार एकदम अलग हैं एक दूसरे से। मैंने तो एक से अधिक एक्ट्रेसेस वाली कई फिल्में की हैं जैसे कि बर्फी। तो मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। और कंगना और मैं बहुत अच्छे दोस्त भी हैं। हम साथ में बहुत अच्छी तरह से काम करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











