Interview स्टार्स की फिल्मों में हिरोइनें आज भी रिप्लेसेबल हैं- 'प्रियंका चोपड़ा'
प्रियंका चोपड़ा को बॉलिवुड की उन एक्ट्रेसे में गिना जाता है जो कि फिल्मों में महज एक शोपीस नहीं बनी रहतीं, बल्कि जो अपने किरदारों व फिल्मो के जरिये समाज को एक नया चेहरा दिखाती हैं, एक नयी सोच, नयी दिखा दिखाती हैं। प्रियंका अगर बड़े बैनर की फिल्मों में नज़र आई हैं तो वहीं वो मैरी कॉम, सात खून माफ जैसी छोटे बजट की फिल्मों का हिस्सा भी रही हैं।
प्रिंयका चोपड़ा की अगली फिल्म दिल धड़कने दो इस शु्क्रवार बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो रही है। उससे पहले फिल्मीबीट के साथ प्रियंका की हुई एक खास मुलाकात की कुछ खास बातें इस तरह हैं-
1. बाजीराव मस्तानी को लेकर प्रियंका ने कई बातें बताईं, फिल्म उनके लिए कितनी मुश्किल है, काशी का किरदार निभाने के लिए उन्होंने क्या क्या किया और बाजीराव मस्तानी उनके करियर के लिए कितनी मह्तवपूर्ण है।
बाजीराव फिल्म मेरे करियर की अब तक की काफी मुश्किल फिल्मों में से है। हालांकि मेरे साथ ऐसा होता नहीं है कि मेरा किरदार मेरे जहन में इस कदर बस जाए उसके अलावा कुछ और सोच ही ना सकूं। बाजीराव ऐसी ही फिल्म है। ये किरदार इतना ज्यादा गंभीर और इमोशनली इतना थका देने वाला है कि शूटिंग के बाद जब मैं बेड पर जाती हूं तो तुरंत ही गहरी नींद आ जाती है। कुछ सोचने या कुछ और करने की हिम्मत ही नहीं रहती।
ये एक ऐसा किरदार है जिसके साथ मैं बिल्कुल भी रिलेट नहीं कर सकती। इस किरदार को मुझे ख्यालों में सोचना पड़ता है। संजय सर की बाजीराव मस्तानी एक कहानी नहीं कविता है। काशी का किरदार इतना ज्यादा इमोशनली मुश्किल है कि मुझे लगता है मेरे करियर के लिए ये एक बहुत ही महत्वपूर्ण फिल्म साबित होगी। ये मेरे अभिनय को और निखारने में मदद करेगी।


Click it and Unblock the Notifications
