..................... Preity has no marriage plans right now | पर्सनल को पब्लिक न बनाए: प्रीती - Hindi Filmibeat

पर्सनल को पब्लिक न बनाए: प्रीती

By Staff

Preeti Zinta
बालीवुड अभिनेत्री प्रीती जिंटा को 44 वें शिकागो इंटरनेशनल फिल्‍म फेस्टिवल में दीपा मेहता की फिल्‍म ' हैवन ऑन अर्थ' में एक पंजाबी पत्‍नी की बेहतर भूमिका निभाने के लिए सर्वश्रेष्‍ठ अभिनेत्री का पुरस्‍कार मिला है। आइए बिंदास प्रीती से जाने उनके विचार।

प्रश्न - आप विवादों का सामना कैसे करती है ?
उत्तर - अगर विवाद में कोई दम ना हो तो मैं उसे छोड देती हूं। आप यकिन नहीं करेंगी यहां और पंजाब में मैंने एक चार्ट बनाया है जिसमें कुछ ऐसे पत्रकारों का नाम और फोटो शामिल है जिन्हें मैंने हमेशा के लिए बैन कर रखा है। उन्हें मुझसे ना मिलने की इजाज़त है और ना मेरे यहां आने की। यकिन कीजिए मेरा पाला अगर कुछ अच्छे पत्रकारों से पडा है तो कुछ बुरे पत्रकारों से भी पडा है। उसके बाद ही मैंने यह कदम उठाया।

प्रश्न - बॉलीवुड में पीछे बोलनेवालों की कमी नहीं है सो उनके बारे में क्या कहना चाहेंगी ?

उत्तर - मैं हमेशा आगे देखती हूं सो पीछे बोलनेवाले मेरे लिए अधिक मायने नहीं रखते।

प्रश्न - अनफॉर्गेटेबल टूर का अनुभव कैसा रहा ?

उत्तर - अनफॉर्गेटेबल टूर का अनुभव एक अच्छा बोलूंगी और एक मज़ेदार बोलूंगी। अमिताभ जी जब फिल्म 'दीवार" का अपना एक डायलॉग बोलते थे “खुश तो बहुत होगे तुम आज", तो उनके साथ साथ मेरी आंखों में भी आंसू आ जाते थे। मगर मज़ेदार बात यह थी कि इस डायलॉग के तुरंत बाद मुझे और अभिषेक को 'रॉक एंड रोल सोनिए" पर डांस करना पडता था। यकिन मानिए कई बार हमारा डांस उनके डायलॉग के सामने फिका पड जाता था। खैर यह तो रहा मज़ेदार अनुभव, जो अच्छा अनुभव था वह था ऐश्वर्या का मेरे प्रति व्यवहार। बॉलीवुड में ऐश्वर्या की तरह शायद ही कोई दुसरी नायिका है जिसने मेरा इतना ख्याल रखा हो। वह हमेशा मुझसे पूछती रहती थी कि डार्लिंग, तुम्हें कुछ खाना है। बॉलीवुड में दो नायिकाओं के बीच इतनी समझदारी बहुत कम देखने को मिलती है, वर्ना अधिकतर नायिकाओं को एक दुसरे से परेशानी ही रहती है।

प्रश्न - रानी के साथ भी आपके संबंध काफी अच्छे हैं ?
उत्तर - जी हां मगर उतने अच्छे नहीं। दरअसल मीडिया के साथ परेशानी यह है कि पहले तो उन्होंने रानी को मेरी बहन बना दिया और फिर हममें झगडा करवा दिया। यह सच है कि ऐश्वर्या की तरह रानी भी मेरी दोस्त है मगर फर्क इतना है कि रानी और मेरी दोस्ती के बारे में लोग जानते हैं और ऐश्वर्या के साथ मैंने अपनी दोस्ती मीडिया और लोगों से छुपाकर रखी है। शायद इसलिए मीडिया ने ना इस दोस्ती को गिराया है और ना उठाया है। जहां तक ऐश्वर्या की बात है तो मैं उसे सलाम करना चाहूंगी। वह दुनिया की सबसे बडी कलाकार होने के बावजूद खुद को एक अच्छी बीवी, एक अच्छी बहू साबित करने के लिए बहुत मेहनत की। मैं कैरियर वुमन हूं सो मैं जानती हूं कि एक परिवार से खुद को जोडने के लिए हर छोटी छोटी बातों पर कितना ध्यान देना पडता है।

प्रश्न - इतनी सारी भूमिकाएं करने के बावजूद कोई ऐसा किरदार है जो निभाना चाहें ?

उत्तर - हां मैं ना एक ज़बर्दस्त एक्शन फिल्म करना चाहती हूं मगर वह टिपिकल बॉलीवुड स्टाइल की 'डाकू हसीना" या हॉलीवुड की 'चार्लीज़ एंजिल्स" जैसी नहीं होनी चाहिए। मैं कुछ ऐसा एक्शन करना चाहती हूं जो एक्शन होते हुए भी एक्शन ना हो।

प्रश्न - आई पी एल के अलावा और कौन सा क्षेत्र है जिसमें आप जाना चाहेंगी ?

उत्तर - अभी तो पहले आई पी एल को खुद में और खुद आई पी एल में समा जाऊं उसके बाद कुछ और के बारे में सोचूंगी।

प्रश्न - आपकी शादी को लेकर अक्सर कयास लगाए जाते रहते हैं सो आप ही बता दीजिए कि शादी कब कर रही हैं ?
उत्तर - देखिए अभी नहीं कर रही हूं जब करूगी तब ज़रूर बता दूंगी। फिलहाल मैं सारी मीडिया से यह गुज़ारिश करती हूं कि यह सवाल आप मुझसे करना बंद कर दें क्योंकि पिछले चार सालों से यह सवाल सुन सुनकर अब मैं तंग आ गई हूं। मेरी ज़िन्दगी है और मैं उसे अपनी खुशी से बीता सकूं इतनी अपेक्षा तो मैं आप लोगों से रखती ही हूं। मैं भी एक सम्माननीय परिवार से हूं सो आप मेरे पर्सनल लाइफ की बैंड नहीं बजा सकते।

प्रश्न - अच्छा आपके 'मिड डे" केस का क्या हुआ ?

उत्तर - अगले महीने 6 नवंबर को केस की तारीख पडी है और मुझे पूरा यकीन है यह केस मैं जीत जाऊंगी।

प्रश्न - आपको नहीं लगता फिल्मों के मामले में अब आप काफी चूज़ी हो गई हैं ?

उत्तर - फिल्मों के मामले में मैं हमेशा से चूज़ी रही हूं। आप देखिए अपने कैरियर में मैंने सबसे कम फिल्में की हैं। अभिषेक, जो मुझसे काफी बाद आया है वह मुझसे दुगुनी फिल्में कर चुका है। रानी मुझसे दो या तीन साल पहले से फिल्मों में है मगर उसने मुझसे दुगुने से भी कहीं ज़्यादा फिल्में की हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X