सितारों के अंदर छुपा आम इंसान आपके सामने आए : प्रीति जिंटा

Preity Zinta
लगभग दो सालों से पर्दे से दूरी बनाए रखने के बाद चुलबुली प्रीति जिंटा ने एक बार फिर पर्दे पर जोर दार वापसी करने का मुड बना लिया है। ये अभी खुद की फिल्म इश्क इन पैरिस में बिजी है साथ ही छोटे पर्दे पर ये बड़े बड़े स्टार से बाते करती हुई भी नज़र आएंगी इस शो का नाम है अप क्लोज एंड पर्सनल विद पी.जेड जिसमे ये सितारों के साथ उनकी ही बातें करेंगी। इससे प हले प्रीति कलर्स के एक शो में भी नज़र आ चुकी हैं जिसकी मेज़बानी भी प्रीति ने की थी। आइये जानते हैं बड़े पर्दे से छोटे पर्दे तक का सफर यानी एक्ट्रेस से एंकर बनी प्रीति की कहानी उनकी ही जुबानी....

पर्सनल विद पी.जेड करने का कोई खास कारण

मेरे पास काफी समय पहले से एंकरीग के ऑफर आ रहे थे। इसी बीच मुझे यूटीवी की तरफ से इस शो के लिए ऑफर आया तो मैने इसे स्वीकार कर लिया इसके अलावा इस शो के साथ रेड चिलीज का भी नाम जुड़ा हुआ है जिसके साथ मैं हमेशा ही आराम से काम करती हूं।

अप क्लोज एंड पर्सनल विद पी.जेड में नयी क्या होगा?

इस शो मैं नहीं मेरे मेहमान बोलेंगे। इस शो की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें मानवीय पहलुओं पर ज्यादा ध्यान दिया जाएगा। मेरी इस शो के जरिए यही चाहूंगी कि सितारों के अंदर छुपा आम इंसान आपके सामने आए।

कुछ खास बातें जो आपको सितारों के बारे में पता चली
मुझे नहीं पता था कि शाहरूख खान ने रामलीला में बंदर का रोल किया था, जबकि हमारी दोस्त काफी पुरानी है। मुझे यह भी नहीं पता था कि फरहान अख्तर कैमरामैन मनमोहन सिंह के सहायक के तौर पर और अक्षय कुमार फोटोग्राफर जयेश के साथ असिस्टेंट के तौर पर काम कर चुके हैं। ऐसे कई मौके आए जब मुझे आश्चर्य का अनुभव हुआ।

कोई यादगार लम्हा
कुछ सितारों ने मेरे साथ अपने गुजरे दिनों को याद किया इसमें से मुझे अक्षय कुमार की बात याद है। अक्की अपने बचपन की बातें याद कर रहे थे उन सारी बातों को सुनकर मुझे खुद पर काबू कर पाना काफी मुश्किल हो गया था।

जहां इस क्षेत्र में पुराने शो चल रहे हैं जिसमें सिमी ग्रेवाल और करण जौहर आपसे काफी माहिर हो चुके हैं आप खुद को ऐसे में कहां पाती हैं?
ये कोई मुकाबला नहीं है, हम सब में अलग अलग खुबियां होती है मैं चाह कर भी करण नहीं बन सकती हां ये बात जरूर है कि इश शो को आगे लाने में मुझे काफी मेहनत करनी है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X