INTERVIEW: सलमान खान के स्टारडम से मेरी तुलना करना गलत है, मैं सोच भी नहीं सकता- प्रभास
जब एक किरदार आपकी पहचान बन जाए, तो वह सिर्फ फिल्म की ही नहीं बल्कि उस कलाकार की भी जीत होती है। 'बाहुबली' के किरदार को एक अलग स्तर पर ले जाने वाले अभिनेता प्रभास अपनी अगली फिल्म 'साहो' के साथ तैयार हैं।भारत की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म साहो इस शुक्रवार सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। ऐसे में फिल्मीबीट ने सुपरस्टार प्रभास से मुलाकात की, जहां उन्होंने बाहुबली की बेजोड़ सफलता, अपने स्टारडम, बॉलीवुड में डेब्यू और आने वाली फिल्मों पर खुलकर बातें की।
बॉक्स ऑफिस की बात करते हुए प्रभास कहते हैं- साहो 350 करोड़ के बजट पर बनी है, ऐसे में बॉक्स ऑफिस के बारे में सोचना जरूरी हो जाता है। हर फिल्म बाहुबली नहीं हो सकती, मैं उम्मीद भी नहीं करता। लेकिन मैं चाहता हूं कि मेरे किसी भी फिल्म के प्रोड्यूसर्स, डिस्ट्रिब्यूटर्स को नुकसान ना हो।
यहां पढ़ें इंटरव्यू से कुछ प्रमुख अंश-


Click it and Unblock the Notifications