Exclusive: मिर्ची है, पटाखा है सिमृत- पूजा चोपड़ा
कमांडो फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री कर रही पूजा चोपडा़ जो कि 2009 में मिस इंडिया रह चुकी हैं ने हाल ही में फिल्म के प्रमोशन के दौरान मीडिया से बातचीत की और साथ ही फिल्म से जुड़ी कई बातें भी शेयर की। पूजा शाह ने कहा कि फिल्म के बारे में बताते हुए कहा कि कमांडो अपनी तरह की एक अलग ही फिल्म होगी जिसमें एक हिरोइऩ गुंडों सें पंगा लेती है और हीरो उसे गुंडो से बचाने आता है। कमांडे फिल्म से पहले पूजा चोपड़ा ने मधुर भंडारकर की फिल्म फैशन और हिरोइन में भी काम किया था। हालांकि इऩ दोनों फिल्मों में पूजा की सिर्फ एक झलक ही दिखी है।
पूजा चोपड़ा के साथ वनइंडिया की रिपोर्टर सोनिका मिश्रा की एक्सक्लूसिव बातचीत के कुछ अंश।
- आपने 2009 में मिस इंडिया का खिताब जीता और उसके बाद आप बॉलीवुड में आ गयीं। हमेशा से आपने बॉलीवुड में जाने का सपना देखा था या ये अचानक से हो गया?
मैं कभी भी बॉलीवुड में नहीं आना चाहती थी। अगर मैं मिस इंडिया नहीं बनती तो कभी बॉलीवुड में नहीं आती। मिस इंडिया बनने के बाद मेंरी मां ने कहा कि मुझे बॉलीवुड में जाना चाहिए। इसीलिए आज मैं बॉलीवुड में हूं।
- फैशन इंडस्ट्री से कई लोग फिल्म इंडस्ट्री में आए हैं। खास तौर पर मिस इंडिया, वर्ल्ड बनने के बाद अक्सर मॉडल्स फिल्म इंडस्ट्री में आ जाती हैं लेकिन उनमें से कई फ्लॉप हो जाती हैं आपको क्या लगता है इसकी वजह क्या है?
फैशन इंडस्ट्री से कई एक्ट्रेसेस बॉलीवुड में आई हैं। प्रियंका से लेकर ऐश्वर्या तक फैशन इंडस्ट्री से हैं और इंडस्ट्री में सफल भी हैं। लेकिन हर किसी का अपना लक होता है जिसका लक चल गया वो हिट और नहीं तो फ्लॉप।
- कमांडो फिल्म किस तरह की फिल्म है और आपका किरदार किस तरह का है?
कमांडो फिल्म एक टिपिकल एक्शन फिल्म है लेकिन इसमे रोमांस भी है। फिल्म की खास बात ये है कि फिल्म में हिरोइन गुंडों से पंगा लेती है और हीरो उसे गुंड़ो से बचाने के लिए आता है। फिल्म में मेरे किरदार का नाम है सिमृत। सिमृत एक बहुत ही चुलबुली और बबली किस्म की लड़की है। जो कि बहुत बिंदास है, और जो मन में आता है वो करती है। कुल मिलाकर सिमृत एक पटाखा है मिर्ची है।
- आपका कोई ड्रीम रोल है?
सिमृत ही मेरा ड्रीम रोल है। सिमृत के किरदार में मैंने करीना की तरह मस्ती की है, मधुबाला की तरह मैं रोई हूं और साथ ही बहुत ड्रामा भी किया है। कुल मिलाकर मैं ऐसा ही किरदार करना चाहती थी। ऐसा किरदार करना चाहती थी जिसमें लड़की मस्त हो पूरी तरह से अपनी जिंदगी जिये। सिमृत का किरदार मेरी असल जिंदगी से काफी मेल खाता है। मैं रियल लाइफ में भी ऐसी ही हूं।
- बॉलीवुड में कोई ऐसा एक्टर या कोई निर्देशक जिसके साथ आप काम करना चाहती हैं?
मैं सभी एक्टरों के साथ काम करना चाहती हूं। निर्देशकों में मैं इम्तियाज अली, अयान मुखर्जी और राजकुमार के साथ काम करना चाहूंगी।
पूजा के बारे में और भी बहुत ही बातें जानने के लिए नीचे के स्लाइड पर क्लिक करें-


Click it and Unblock the Notifications











