थियेटर से फ़िल्म निर्देशन तक का सफर पीयूष चक्रवर्ती

piyush susanna
नाट्य विधा अपने आप में गहरी विधा है, कहते हैं जिसने नाट्य शास्त्र की विधा सीख ली वह फिल्मों में आसानी से अभिनय कर सकता है। ऐसे ही एक कलाकार है पीयूष चक्रवर्ती जिन्होंने कई नाटकों को लिखा है उनमें अभिनय भी किया है व साथ ही उनका निर्देशन भी किया है। इसके अलावा उन्होंने 70 से भी अधिक वृत्तचित्र और लघु फिल्मों को निर्देशित किया है। लेकिन अब ये फिल्म निर्देशन के क्षेत्र में अपना कदम बढ़ा रहे हैं।

समाजशास्त्र में पोस्ट ग्रेजुऐट पीयूष चक्रवर्ती की बतौर निर्देशक पहली फ़िल्म है 'आज भी'। शो मैन के नाम से पहचाने जाने वाले राज कपूर व स्व ऋषिकेश मुखर्जी से प्रेरणा लेने वाले पीयूष ने अपनी फ़िल्म 'आज भी' में महिलाओं पर होने वाले अत्याचारों को पर्दे पर दिखाया है।

अपनी इस फ़िल्म के बारे में इनका कहना है कि, मेरी यह फ़िल्म पूरी तरह से कमर्शियल फ़िल्म है लेकिन साथ में कहीं न कहीं यह फ़िल्म जिन्दगी की सच्चाई को दिखाती है और यही मेरी फ़िल्म की यू एस पी है।

पीयूष की यह फ़िल्म आज भी पहली जरुर है लेकिन जिस तरह उन्होंने नये व पुराने कलाकारों को लेकर अपनी फ़िल्म बनाई है वो काबिले तारीफ़ है।

उनसे जब पूछा गया कि उन्होंने फ़िल्म का नाम 'आज भी'ही क्यों रखा ? तो इस सवाल के जवाब पर उन्होंने कहा कि 'मेरी इस फ़िल्म में वो सब है जो की आज हमारे समाज में हो रहा है। कहने को हमारे देश में नारी को बराबर का दर्जा मिला हुआ है लेकिन 'आज भी' महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं। इतना ही नहीं 'आज भी' शब्दहमारे दैनिक जीवन में भी काफी मायने रखता है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X