पवित्र रिश्ता की वजह से ही हम हैं- रित्विक और आशा
(सोनिका मिश्रा) पवित्र रिश्ता की प्यारी और खूबसूरत जोड़ी जिसने लोगों को खुद से इस कदर जोड़े रखा है जैसे कि हमारे परिवार के ही कोई सदस्य हों। हम अर्चना और मानव की नहीं बल्कि पूरी और अर्जुन किरलोसकर की बात कर रहे हैं। पहले तो अर्चना और मानव ही इस सीरियल के हिट होने की वजह थे लेकिन अब पूर्वी और अर्जुन इस सीरियल के नये हीरो हिरोइन बन चुके हैं। इनका किरदार सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी काफी हिट है। पूर्वी और अर्जुन अब नच बलिये 6 में भी अपनी किस्मत आजमाने आ रहे हैं। इस डांस शो की वजह से अर्जुन और पूर्वी के बीच के प्यार को अब पूरा हिंदुस्तान देखेगा। क्योंकि अभी तक तो दोनों अपने रिलेशनशिप को लेकर चुप चुप थे लेकिन अब नच बलिये के स्टेज पर दिखेगा अर्जुन पूर्वा का रोमांस। वनइंडिया की रिपोर्टर सोनिका मिश्रा के साथ इंटरव्यू के दौरान देखिये अर्जुन पूर्वी ने किस तरह से एक दूसरे की खिंचाई की।
नच बलिये से पहले आप अपने रिलेशनशिप को छुपा कर रखा था फिर एक साथ इस शो में आने का फैसला कैसे किया।
हमने कभी अपने रिलेशनशिप को किसी से छुपाया नहीं। हम हमेशा ही अपने रिलेशनशिप को लेकर ओपन थे हमारे काफी सारे दोस्तों को पता चल चुका था। लेकिन हमारे उन्हीं दोस्तों में से एक करन वाही ने जाकर स्टार प्लस को जाकर बता दिया और उन्होंने हमें नच बलिये के लिए ऑफर किया। पहले तो हमने मना कर दिया था क्योंकि हमें लगा कि अभी बहुत जल्दी है हमारा नया नया रिलेशनशिप है। लेकिन हीने डेढ़ महीने के बाद उन्होंने हमें फिर से कनवेंट किया और पैसों का लालच दिया और हमें एक रियैलिटी शो पर जाने का मौका मिल रहा था।
आशा और आप के एक साथ आने की कोई खास वजह?
हमें पता था कि अकेले आशा के लिए ये शो करना मुश्किल होगा क्योंकि वो कभी रियैलिटी शो पर नहीं आई है। तो जहां पर आशा अपनी हिम्मत खोतीं तो मैं यानी रित्विक आकर उनका हाथ थाम लेता। इसलिए हमने ये शो किया। तो मेरे लिए सबसे बड़ी वजह ये थी कि मैं इस शो में आशा की वजह से आया क्योंकि अभी तक उन्हें रियैलिटी शो पर जाने का मौका नहीं मिला था।
आप दोनों में से कोई ट्रेन्ड डांसर है?
हम दोनों में से कोई भी ट्रेन्ड डांसर नहीं है। लेकिन मैं बचपन से डांस के लिए काफी पैशिनेट थी। (रित्विक) आशा को बचपन से काफी डांस करने का शौक था। इसे बारातों में डांस करना काफी पसंद है। गणपति पर डासं करना। मुझे बचपन से काफी शौक था लेकिन इतनी पैशिनेट नहीं थी कि मुझे डांस सीखना है। हां मैं टीवी पर एक्ट्रेसेस को डांस करते देखकर शीशे के सामने डांस करती थी ।
आशा के डांसिंग के शौक के बारे में आपको क्या पता है?
ये टीवी पर देखकर डांस ही नहीं करती थीं बल्कि ये अपनी मम्मी और दीदी के मेकअप चुराकर और दुपट्टे चुराकर कमरे में बंद होकर मेकअप करती थीं। मुझे इनके बारे में सबकुछ पता है। ये टीवी का गाना चलाकर ये सोचती थीं कि ये खुद ही माधुरी दीक्षित हैं। जब दरवाजे पर कोई खटखटाता था तो उसी दुपट्टे से मुंह पोंछकर बाहर आ जाती थीं।
रित्विक के बचपन के बारे में कोई सीक्रेट जो आपको पता हो?
ये बचपन में बहुत मोटा था। ये स्विमिंग करता था और जब वापस आता था तो मैक डोनाल्ड से केचअप चुराकर खाता था। असल में हम केचअप चुराते नहीं थे। बल्कि जब हम लौटते थे तो हमें बहुत भूख लगती थी रास्ता बहुत लंबा था। उस वक्त हम घर से पैसे नहीं मांगते थे तो हम मैक डॉनल्ड में जाकर कहते थे कि हमे केचअप चाहिए। तो हम लेकर खाते थे।
अर्जुन और पूर्वी के इंटरव्यू के कुछ अंश


Click it and Unblock the Notifications











