प्यार के लिए पूरी तरह से तैयार हूं- परिणिती चोपड़ा

By Sonika

दावत-ए-इश्क के प्रमोशन के लिए पूरे भारत के अलग अलग शहरों में वहां के लजीज खानों का स्वाद लेने निकल पड़े हैं परिणिती चोपड़ा और आदित्य रॉय कपूर। ये है तो बड़ा ही अलग और बेहतरीन कॉंसेप्ट और लोगों को ये बेहद भा भी रहा है। फिल्म की बात करें तो दावत-ए-इश्क के नाम से लोगों को लग रहा है कि ये एक खाने पर आधारित फिल्म होगी और कहीं ना कहीं ये सच भी है लेकिन परिणिती का कहना है कि दावत-ए-इश्क एक रोमांटिक फिल्म है जिसे देखते समय आप सिर्फ मुस्कुराते ही रहेंगे। तो आइये परिणिती के साथ हुई खास मुलाकात के दौरान फिल्म व उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी कुछ बातों आपसे शेयर करते हैं-

आदित्य के साथ पहली फिल्म, कैसा रहा ये सफर?

आदित्य मेरे बहुत अच्छे दोस्त बन गये हैं। आदित्य मेरी ही तरह है, हम दोनों का सेंस ऑफ ह्यूमर भी काफी हद तक मिलता जुलता है। उनके साथ काम करना बहुत मजेदार था। ऐसा लग रहा था कि मैं किसी अपने ही जैसे इंसान के साथ काम कर रही हूं। ये हमारी पहली फिल्म है लेकिन मैं चाहती हूं कि हम और भी कई फिल्में साथ में करें। दावत-ए-इश्क के दौरान हम दोनों ने साथ में इतना वक्त बिताया है कि अब हम दोनों एक दूसरे के बारे में काफी कुछ जान व समझ गये हैं।

दावत-ए-इश्क एक फूड से जुडी़ हुई फिल्म है, आप निजी जीवन में कितनी फूडी हैं?

हर कोई कहता है कि मैं फूडी हूं। फूडी वो इँसान है जो कि खाने को समझता है, खाने को लेकर जानकारी रखता है। मेरे ख्याल से वो इंसान फूडी नहीं है जिसे खाना बहुत पसंद है। अगर आप मुझे आंखें बंद करके किसी खाने को सूंघकर ये बताने के लिए कहेंगे कि ये कैसे बना है, क्या मसाले डाले गये हैं वगैरह तो मैं काफी अच्छी तरह से बता सकती हूं। मुझे तरह तरह के कुकरी शो देखना पसंद है जानना पसंद है कि क्या कैसे बनता है। तो इस मामले में मुझे फूडी कहा जा सकता है। मैं कुक नहीं करती हूं क्योंकि मेरे अंदर इतना पेशेंस नहीं है कि मैं खाना बना सकूं। लेकिन मुझे खाना बेहद पंसद है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X