..................... Maharathi based on gujrati play | नाटक पर आधारित है 'महारथी': परेश - Hindi Filmibeat

नाटक पर आधारित है 'महारथी': परेश

By Super

बहुचर्चित गुजराती नाटक 'महारथी' का अब तक सात सौ से भी अधिक बार मंचन हो चुका है। जब इस नाटक को हिंदी भाषा में कुछ बदलाव के साथ मंचित किया गया तो यह काफी लोकप्रिय हुआ। अब फिल्म निर्माता श्रीअष्ट विनायक इस नाटक पर 'महारथी' नाम से ही फिल्म बना रहे हैं, जिसमें अभिनेता परेश रावल महत्वपूर्ण किरदार निभा रहे हैं। यहां प्रस्तुत है फिल्म 'महारथी' के बाबत परेश रावल से हुई बातचीत के अंश।

प्रश्न-आप फिल्म 'महारथी' को लेकर काफी उत्साहित नजर आते हैं। आखिर फिल्म में ऐसी क्या खास बात है?

उत्तर-यह फिल्म सर्वाधिक मशहूर गुजराती नाटक 'महारथी' पर आधारित है। हिंदी में इसका मंचन भारत के अलावा लंदन और दुबई में किया गया है और इसे काफी लोकप्रियता मिली।

प्रश्न- किसी गुजराती नाटक पर बनने वाली 'महारथी' क्या पहली फिल्म है?

उत्तर-ऐसा नहीं है। फिल्म 'आखें' भी गुजराती नाटक पर ही आधारित थी।

प्रश्न-इस नाटक को फिल्म के रूप में बदलते समय कितना बदलाव किया गया है?

उत्तर-नाटक और फिल्म में बड़ा फर्क है, इसलिए माध्यम की जरूरत और मांग के अनुरूप बदलाव किए गए हैं। हालांकि इस बात का पूरा ध्यान रखा गया है कि नाटक की आत्मा प्रभावित न हो। नाटक की पटकथा उत्तम गाड़ा ने लिखी थी और फिल्म की पटकथा भी उन्होंने ही लिखी है।

प्रश्न-फिल्म 'महारथी' की शूटिंग किन-किन जगहों पर की गई है?

उत्तर-मुंबई में ही तीन-चार लोकेशनों का चयन कर शूटिंग की गई है।

प्रश्न-इस फिल्म के कथानक के बारे में कुछ बताएं?

उत्तर-'महारथी' एक आम इंसान सौरभ की कहानी है जो फिल्मी दुनिया में नाम कमाने के इरादे से मुंबई आता है और एक सफल फिल्म निर्माता के यहां ड्राइवर की नौकरी करने लगता है। संयोग से सौरभ के किरदार को मैंने ही निभाया है।

प्रश्न-सुना है इस थ्रिलर फिल्म में हास्य का भी टच है?

उत्तर-फिल्म में थ्रिलर के साथ हास्य का भी पुट है। हम लोग दर्शकों के सामने एक मनोरंजन फिल्म प्रस्तुत करना चाहते हैं, लेकिन इस फिल्म में हास्य के नाम पर बेवकूफाना हरकतें प्रस्तुत नहीं की गई हैं।

प्रश्न-आपकी हास्य अभिनेता की इमेज है। क्या थ्रिलर फिल्म में लोग आपको पसंद करेंगे?

उत्तर-मैंने तो अपने करियर की शुरुआत ही खलनायक की भूमिका से की है लेकिन मेरा मानना है कि एक अच्छा अभिनेता वही होता है जो हर तरह के चरित्रों को अपने अभिनय से जीवंत बना दे।

प्रश्न-आपने फिल्म का निर्देशन क्यों नहीं किया?

उत्तर-हम लोगों ने 'महारथी' नाटक का पहला मंचन वर्ष 1987 में किया था। उसी समय से यह नाटक मेरे दिलों दिमाग पर छाया हुआ है। इससे हटकर देख पाना मेरे लिए कठिन था, जबकि फिल्म निर्माण के लिए बिलकुल नई दृष्टि चाहिए थी। इस काम के लिए हम लोगों ने शिवम नायर को चुना।

प्रश्न- इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह और ओमपुरी जैसे दिग्गज कलाकार भी हैं। उन लोगों के साथ काम कर आपको कैसा महसूस कर रहे हैं?

उत्तर-एक शब्द में कहूं तो उनके साथ काम करना काफी अच्छा रहा। ऐसे कलाकारों के साथ काम करने पर हमेशा कुछ न कुछ नया सीखने को मिलता है।

प्रश्न-क्या आप नए कलाकारों के साथ काम करना पसंद करेंगे?

उत्तर-यदि आप अक्षय खन्ना और अभय देओल को नया कलाकार मानते हैं तो मुझे इनके साथ काम करने से कोई परहेज नहीं है। मैं इनके साथ बार-बार काम करना चाहूंगा।

प्रश्न-आपकी आने वाली फिल्में कौन सी हैं?

उत्तर-सबसे पहले तो 'महारथी' ही प्रदर्शित होगी। इसके बाद 'ओए लक्की लक्की ओए' प्रदर्शित होगी जो मेरे करियर की महत्वपूर्ण फिल्म होगी। इसका निर्देशन दिवाकर बनर्जी कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X