EXCLUSIVE: ''लोग आज भी मुझे मेरे काम से जानते हैं.. नाम से नहीं..''- पंकज त्रिपाठी
फिल्मीबीट से हुई खास बातचीत में पंकज त्रिपाठी ने अपनी आने वाली फिल्मों के साथ साथ बॉलीवुड के अन्य पहलुओं पर भी खुल कर चर्चा की। यहां पढ़े पूरी इंटरव्यू।
बॉलीवुड के कुछ कलाकार ऐसे हैं, जिनकी पहचान उनके किरदार होते हैं। ऐसे ही एक शानदार कलाकार हैं- पंकज त्रिपाठी। गैंग्स ऑफ वसेपुर के सुल्तान हों या नील बट्टे सन्नाटा के प्रिसिंपल श्रीवास्तव.. फुकरे के पंडित हो या मसान के सत्या जी। पंकज त्रिपाठी ने बॉलीवुड को अब तक कई यादगार किरदार दिये हैं।
ऐसे ही एक अठरंगी किरदार के साथ पंकज त्रिपाठी आ रहे हैं फिल्म 'अनारकली ऑफ आरा' में। स्वरा भास्कर, संजय मिश्रा स्टारर इस फिल्म का निर्देशन किया है अविनाश दास ने। फिल्म 24 मार्च को रिलीज होने वाली है।
[यहां पढ़ें- 'पिंक' से बिल्कुल अलग है फिल्म 'अनारकली ऑफ आरा']
बहरहाल, पंकज त्रिपाठी इस साल अनारकली ऑफ आरा के बाद मुन्ना माइकल, फुकरे रिटर्न्स जैसी फिल्मों में भी नजर आने वाले हैं। लिहाजा, इस मौके पर फिल्मीबीट ने पंकज त्रिपाठी से खास बातचीत की। जिसके दौरान उन्होंने अपनी आने वाली फिल्मों से लेकर बॉलीवुड के अन्य पहलुओं पर खुलकर बातें की।
घंटे भर की दिलचस्प बातचीत को हमने शब्दों में परोसा है। यहां पढ़ें इंटरव्यू के कुछ प्रमुख अंश-


Click it and Unblock the Notifications











