दिलवाले वरुण का तो पता नहीं लेकिन ब्रदर्स में सिद्धार्थ का किरदार है इंपोर्टेंट
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने बताया "फिल्म दिलवाले में वरुण धवन का क्या किरदार है ये तो नहीं पता और ना ही ये पता है कि उसका किरदार कितना इंपोर्टेंट है। लेकिन इतना जरुर है कि वरुण और मैं दोनों ही फिल्मों व किरदारों की अच्छी समझ रखते हैं। ब्रदर्स में एक यंग किरदार काफी इंपोर्टेंट था।"
"इसीलिये मुझे पूरा यकीन है कि फिल्म ब्रदर्स में तो अक्षय कुमार मुझे किसी भी तरह से ओवरशेडो नहीं कर सकते हैं। ब्रदर्स में अक्षय कुमार और मेरा दोनों का किरदार काफी इंपोर्टेंट है।"
"ब्रदर्स फिल्म में मेरा और अक्षय कमार का आमना सामना सिर्फ आखिरी सीन में होता है जब हम रिंग में मिलते हैं फाइनल मैच के लिए। उससे पहले मेरा और अक्षय कुमार का किरदार पैरलल चलता है। दोनों की जिंदगी अलग अलग चलती है।"
dilwale brothers akshay kumar varun dhawan shahrukh khan bollywood interview sonika mishra दिलवाले ब्रदर्स अक्षय कुमार वरुण धवन शाहरुख खान सिद्धार्थ मल्होत्रा


Click it and Unblock the Notifications
