मैं पेड़ों के आस-पास डांस नहीं करूंगी

By Neha Nautiyal

Trisha Krishnan
मुंबई। प्रियदर्शन की फिल्म 'खट्टा मीठा" से बॉलीवुड में कदम रखने जा रही दक्षिण भारतीय अभिनेत्री तृषा कृष्णन का कहना है खट्टा मीठा में पेड़ों के इर्द-गिर्द थिरकती नहीं दिखेंगी।

खट्टा मीठा के बारे में तृषा का कहना है, "यह मेरी पहली हिंदी फिल्म है और मैं यह उम्मीद नहीं कर सकती कि इसमें वह सब कुछ होगा जो मुझे पसंद है। पक्के तौर पर यह एक ऐसी फिल्म नहीं है जिसमें मैं पेड़ों के इर्द-गिर्द थिरकती दिखूं। मगर बॉलीवुड में मेरी लांचिग के लिए ये फिल्म बहुत अच्छी है और प्रियदर्शन ने मुझे बहुत अच्छे ढंग से पेश किया है।"

देखें तस्वीरें खट्टा मीठा

अक्षय कुमार की मुख्य भूमिका वाली 'खट्टा मीठा' 1988 में आई एक मलयाली फिल्म 'वेलानाकालुडी नाडु' की रीमेक है। मलयालम में दक्षिण के सुपरस्टार मोहनलाल ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म की कहानी के बारे में ज्यादा ना बताते हुए तृषा कहती हैं, "यह एक बहुत पुरानी फिल्म की रीमेक है और यह एक प्रेम कहानी है लेकिन फिल्म में अक्षय की कॉमेडी को प्रमुखता से दिखाया गया है।"

फिल्म की कहानी एक छोटे ठेकेदार सचिन तिचकुले (अक्षय कुमार) के इर्द-गिर्द घूमती है। सचिन बड़े-बड़े सपने देखता है लेकिन उसके ये सपने कभी पूरे नहीं होते क्योंकि उनके पास रिश्वत देने के लिए पैसे नहीं होते। तृषा को दक्षिण भारतीय फिल्मों में भी प्रियदर्शन ने ही पेश किया था। उन्होंने 'ल्यासा ल्यासा' (2002) से अभिनय की शुरुआत की थी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X