पूनम, सन्नी और शर्लिन इंडस्ट्री पर छा जाएंगी- अमित सक्सेना

2003 में रिलीज हुई फिल्म जिस्म से लोगों के बीच सनसनी मचा देने वाले निर्देशक अमित सक्सेना की लगभग 10 साल बाद दूसरी फिल्म नशा रिलीज हो रही है। नशा फिल्म को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता है क्योंकि इस फिल्म से ट्विटर क्वीन बनकर लोगों को अपना दीवाना बना चुकी पूनम पांडे बॉलीवुड में अपना पहला कदम रख रही हैं। पूनम पांडे को पहली बार बड़े परदे पर देखने के लिए सभी उत्साहित हैं। अमित सक्सेना को भी नशा फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। वनइंडिया की रिपोर्टर सोनिका मिश्रा से बताचीत के दौरान अमित सक्सेना ने और भी कई बातें की पूनम के बारे में और नशा फिल्म के बारे में आइये जानते हैं।

जिस्म के बाद इतने सालों तक आप नज़र नहीं आए। इतना लंबा ब्रेक क्यों लिया आपने?

सच बताउं तो मैं इतना वक्त लेना तो नहीं चाहता था लेकिन हालात ही कुछ ऐसे बन गये कि इतना वक्त लग गया। मैंने उसके बाद दो फिल्में बनाईं जिनमें से एक पूरी नहीं हुई और एक रिलीज नहीं हुई। फिर अचानक से नशा फिल्म मेरे पास आ गयी। तो ये सब कुछ बस यूं ही हो गया कुछ भी प्लान नहीं था।

नशा फिल्म से आपकी क्या उम्मीदें हैं? जिस्म से बिपाशा की किस्मत चमकी थी क्या नशा भी पूनम को इतनी कामयाबी देगी?

अगर नशा फिल्म हिट होती है तो पूनम की तो किस्मत चमक उठेगी। पूनम बॉलीवुड की एक नयी स्टार बन जाएंगी और अगर उन्होंने आगे चलकर अच्छे डिसीशन लिये तो वो बहुत आगे जाएंगी।

जिस्म में बिपाशा और नशा में पूनम ने काफी बोल्डनेस दिखाई है। क्या सिर्फ बोल्डनेस के चलते ही एक्ट्रसेस इंडस्ट्री में टिक पाएंगी?

दोनों ने अपना एक किरदार निभाया है। चाहे वो पूनम हों या बिपाशा हों दोनों सिर्फ अपने किरदार के हिसाब से बोल्डनेस दिखाई है। अगर उन्होंने किरदार के हिसाब से बोल्डनेस दिखाई होगी तो लोग उन्हें पसंद करेंगे फिल्म चलेगी लेकिन अगर सिर्फ बोल्डनेस दिखाई है तो उससे कोई फर्क नहीं पड़ता।

पूनम पांडे पहले से ही ट्विटर क्वीन के नाम से फेमस रही हैं। ये बात आपकी फिल्म की सफलता के लिए कितनी मददगार साबित होगी?

ये बात तो वाकई फिल्म नशा के लिए काफी मददगार साबित हुई। क्योंकि कई बार ऐसा होता है कि काफी अच्छी फिल्में बनती हैं लेकिन वो रिलीज नहीं होती हैं। रिलीज हो भी गयीं तो उसे देखने के लिए कोई सिनेमाहॉल तक जाता ही नहीं। पूनम पांडे का जो ट्विटर बेस है वो यकीनन फिल्म के प्रमोशन और फिल्म को लेकर लोगों में क्रेज बढ़ाने में मदद करेगा। और शायद इसी वजह से ही आनंदभाटिया ने फिल्म में पूनम पांडे को कास्ट किया है।

विक्रम भट्ट हमेशा आपकी तारीफ करते हैं। हाल ही में उन्होंने नशा फिल्म की एक्ट्रेस पूनम की भी काफी तारीफ की है। क्या कहेंगे इस बारे में?

विक्रम भट्ट मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं। उन्होंने मुझ काफी कुछ सिखाया है। मैं एडीटर था और वो डायरेक्टर थे। उन्होंने हमेशा मुझे कुछ नया करने के लिए प्रोत्साहित किया है। उन्होंने पूनम पांडे की तारीफ की है मेरी तारीफ की है तो मुझे बहुत खुशी हुई है जल्दी मैं उनको फोन करके धन्यवाद भी कहूंगा। लेकिन सच तो ये है कि विक्रम भट्ट मेरे करियर के लिए हमेशा से ही काफी लकी रहे हैं।

नशा के लिए पूनम को ही क्यों चुना गया?

पहले इन्होंने स्क्रिप्ट फाइनल की और उसके बाद उन्होंने पूनम पांडे को फिल्म के लिए कास्ट किया। सबसे अंत में उन्होंने फिल्म के लिए निर्देशक की खोज की और मुझे चुना। तो सबसे बाद में तो मैं आया इस फिल्म में। पूनम पांडे में जो गजब का कॉफिडेंस ता उसी ने शायद सभी को इतना ज्यादा प्रभावित किया कि उन्होंने ये तय कर लिया कि नशा की एक्ट्रेस सिर्फ पूनम ही होगी। जब मैं पहली बार पूनम से मिला तो मुझे थोड़ा संदेह था कि पता नहीं वो ये कर पाएंगी या नहीं लेकिन हमने साथ में रिहर्सल करनी शुरु की तो मुझे यकीन हो गया कि उनसे बेहतर ये किरदार कोई और नहीं कर सकता।

पूनम के अलावा नशा फिल्म की यूएसपी क्या है?

नशा फिल्म की यूएसपी फिल्म के गाने होंगे। मुझे पूरी उम्मीद है कि लोगों को फिल्म के गाने बेहद पसंद आएंगे क्योंकि मुझे खुद को ये गाने बहुत पसंद आए हैं। फिल्म की एक यूएसपी तो खुद पूनम पांडे हैं और दूसरी यूएसपी फिल्म के गाने हैं। साथ ही नशा फिल्म का जो सब्जेक्ट है कि एक छोटी उम्र के लड़के का एक बड़ी उम्र की लड़की से प्यार ये खुद में इतना इंटरेस्टिंग सब्जेक्ट है कि लोग फिल्म देखने खिंचे चले आएंगे। क्योंकि ये हम सभी की जिंदगी में एक बार जरुर हुआ है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X