‘राजनीति’ के दुर्योधन मनोज बाजपेयी

वो आगे कहते हैं, "दुर्योधन राजसी स्वभाव का था। वह ऐसा पात्र था जो किसी भी चीज को आसानी से नहीं होने देता था। उसका दिमाग राजनीति से प्रेरित था और अपना हित पूरा करने के लिए वह कुछ भी कर सकता था।" मनोज ने महाभारत के बारे में बताते हुए कहते हैं, "महाभारत में कोई शुद्ध नहीं था और महाभारत का संदेश भी यही है। फिल्म राजनीति का भी संदेश यही है। हर कोई अपना काम करता है, हर कोई गलती करता है और ठीक उसी समय हर कोई एक अच्छा आदमी भी होता है।"
निर्देशक प्रकाश झा की बहुप्रतिक्षित फिल्म 'राजनीति" में मनोज के अलावा अभिनेता अजय देवगन, नसीरुद्दीन शाह, नाना पाटेकर, अर्जुन रामपाल, रणबीर कपूर और अभिनेत्री कैटरीना कैफ नजर आएंगी। यह फिल्म चार जून को प्रदर्शित होगी। मनोज का कहना है कि इस फिल्म में दर्शक कई दृश्यों में खुद को देख पाएंगे। उन्होंने कहा, "राजनीति की कहानी देश की कहानी है। हम सभी राजनीतिक विषय पर चर्चा करना पसंद करते हैं। हम सरकारी नीतियों की चर्चा करते हैं और आलोचना भी करते हैं।"
मनोज ने कहा कि देश में हर कोई यह सोचता है कि वे जनप्रतिनिधि से अच्छे हैं, जिन्हें चुनाव में वोट देकर विजयी बनाया गया है। उन्होंने कहा कि प्रकाश झा ने फिल्म के जरिए राजनीति में 'सत्ता की भूख" की व्याख्या की है। मनोज ने फिल्म में अन्य कलाकारों के अभिनय की तारीफ की। उन्होंने कहा कि फिल्म में कैटरीना ने काफी मेहनत की है। उन्होंने कहा, "फिल्म में कैटरीना का किरदार राजनीति में बदलाव को दिखाता है। उन्होंने अपने किरदार के लिए काफी मेहनत की है।"
राजनीति के बारे में राय पूछे जाने पर मनोज ने कहा, "मैं एक गैर राजनीतिक व्यक्ति हूं। मैं अखबार पढ़ते और समाचार चैनल देखते बड़ा हुआ हूं। मैं अभी ये सभी काम करता हूं, इस वजह से मुझे पता चलता रहता है कि देश में क्या सब हो रहा है।"


Click it and Unblock the Notifications