"मैं 'मुमताज' ना होती तो मेरे पति मुझसे शादी ना करते"- मुमताज जन्मदिन स्पेशल

मुंबई। 1960 से लेकर 1970 तक लाखों दिलों की धड़कन रह चुकी बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस मुमताज का आज 31 जुलाई को 65वां जन्मदिन है। अपने जन्मदिन के दिन इस खूबसूरत एक्ट्रेस ने मीडिया से टेलीफोन पर बातचीत के दौरान कहा कि वो आज खुद को बहुत तन्हा महसूस करती हैं।

मुमताज की दो बेटियां हैं बड़ी बेटी नताशा की शादी के बॉलीवुड एक्ट्रेस फरदीन खान के साथ हुई है और वो मुंबई में सैटल है। मुमताज की दूसरी बेटी तान्या और उनका पति मयूर माधवानी जिनसे उनकी शादी 1974 में हुई थी अधिकतर बिजनेस के सिलसिले में बाहर रहते हैं और ऐसे में मुमताज घर पर अकेली रहती हैं। मीडिया से इंटर्व्यू के दौरान मुमताज ने कहा "मैं क्या करूं, मैं उनके साथ पूरी दुनिया नहीं घूम सकती। मैं बहुत कम शराब पीती हूं, और लेट नाइट पार्टी मुझे पसंद नहीं। क्लब भी मुझे नहीं पसंद।"

Mumtaj

इंटरव्यू के दौरान उनसे उनके जन्मदिन के सैलिब्रेशन के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा, "मुझे कोई शिकायत नहीं है। जिंदगी कभी भी गुलाबों की सेज नहीं हो सकती। मेरी जिंदगी के शुरुआती 26 साल मैने बहुत काम किया। मैं अपने माता पिता की आज्ञाकारी बेटी थी। मै अपनी पूरी कमाई उन्हें ही दे देती थी और कभी नहीं पूछती थी कि वो पैसे कहां खर्च हो रहे हैं। शादी के बाद मेरे पति ने मुझे बहुत आराम वाली जिंदगी दी। लेकिन मैं बहुत तन्हा महसूस करती हूं।"

तन्हा महसूस करने का कारण पूछने पर उन्होने कहा "मेरे पति अधिकतर काम के सिलसिले में टूर पर रहते हैं। मेरे बच्चे बड़े हो गए हैं। मेरी बड़ी बेटी की शादी फरदीन खान के साथ हुई है और वो मुंबई में रहती है। छोटी बेटी फैमिली बिजनेस में है और अपने पिता के साथ ही टूर पर रहती है। मैं क्या करुं, मैं उनके साथ दुनिया भर की सैर नहीं कर सकती।"

अपने बॉलीवुड के दोस्तों के साथ मुमताज का कोई लिंक है या नहीं और शत्रुघ्न सिन्हा की खराब तबियत के बारे में पूछने पर उन्होने कहा, "शत्रु, मैं बहुत सालों से उनसे नहीं मिली हूं, लेकिन मुझे पता है कि जब कभी भी मैं उनके घर जाउंगी वो मेरा स्वागत करेगे। यश चोपड़ा के साथ भी यही है। मैं अपने पुराने सह कलाकारों के घर कभी भी जा सकती हूं लेकिन मैं बहुत ही शर्मिली किस्म की हूं। लोग अक्सर मेरे शर्मिलेपने को मेरा इगो समझ लेते हैं। लेकिन जो लोग मुझतक पहुंचते हैं मैं उनसे बात जरुर करती हूं। पार्टी में भी मैं सिर्फ एक कोने में कुछ देर बैठकर वापस आ जाती हूं।"

मुमताज से उनके जन्मदिन के बारे में पूछने पर उन्होने कहा "मेरे पति ने मेरे लिए एक बोट पर डिनर पार्टी को इंतजाम किया है। मेरे परिवार वाले पहले ही लंदन में आ चुके हैं। इसमें सिर्फ परिवार वाले और पांच दोस्त हैं जिन्हें मैं पिछले 30 सालों से जानती हूं। बॉलीवुड से किसी के ना आने की वजह पूछने पर उन्होने बताया कौन आएगा मुंबई से लंदन मेरे लिए? मंबई से लंदन का सफर बहुत मंहगा है कौन डेढ़ लाख रुपये खर्च करेगा मेरे लिए। आजकल पैसा ही सबसे ज्यादा जरुरी है।"

मुंबई शिफ्ट होने को लेकर मुमताज बहुत ही उदास हो आईं उन्होने दुखी होते हुए कहा "मुंबई में मेरे दो घर हैं एक जूहू में और एक कोलाबा में, और मैं बहुत बार वहां जाती हूं। लेकिन अब जैसी जिंदगी है ऐसे में मैं भारत में नहीं रह सकती। मैं मुंबई में अकेली नहीं रह सकती। हां मेरे दोस्त और रिश्तेदार हैं वहां लेकिन मेरे लिए ये पानी की तरह है हर जगह पानी ही पानी है लेकिन पीने को एक बूंद नहीं। सब मुझे प्यार करते हैं। मैं लोगों को अपना करीबी दोस्त नहीं बनाती हूं। मैं चाहूं तो मैं कई अमीर दोस्त बना सकती हूं लेकिन इसका कोई मतलब नहीं है। आखिर में सिर्फ मैं हूं और मेरी तन्हाई।"

इटर्व्यू के अंत में यह पूछने पर कि क्या मयूर माधवानी ने आपसे शादी की होती अगर आप मुमताज नहीं होती तो मुमताज ने कहा "मुझे नहीं लगता, वो शादी नहीं करते।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X