50 की उम्र में बरकरार मिस्टर इंडिया का जादू

By Neha Nautiyal

Anil Kapoor
हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री के मिस्टर इंडिया यानी अनिल कपूर के पास 50 की उम्र पार करने के बावजूद आज भी फिल्मों के ढेरों प्रस्ताव हैं। 67 साल के बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के बाद अनिल कपूर एक मात्र ऐसे अभिनेता हैं जिनके पास पचास की उम्र पार करने के बावजूद रोज कई सारी फिल्मों के प्रस्ताव आते हैं।

हम यहां पेश कर रहे हैं सदाबहार अभिनेता अनिल कपूर से बातचीत के कुछ अंश। अनिल का कहना है कि उम्र में खुद से छोटे कलाकारों से वो कोई प्रतियोगिता नहीं करते और बिग बी से उनकी तुलना करना ज्यादती होगी।

अनिल बातचीत में कहते हैं, "मेरी अमिताभ बच्चन से तुलना न करें। उनके जैसे कलाकार बार-बार नहीं आते और उनके जैसा अभिनेता मिलना बॉलीवुड का सौभाग्य है। मुझे भी उसी जगह पर रखना अन्याय होगा। यह सिर्फ मेरे लिए मेरे चाहने वालों का और मेरे काम के लिए मेरा प्यार है जो मुझे लगातार आगे बढ़ा रहा है।"

अनिल ने जिस दौर में बॉलीवुड में कदम रखा, उसी दौर समय संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, गोविंदा और सन्नी देओल जैसे कलाकारों ने फिल्म इंडस्ट्री में आगाज किया था। हालांकि ये कलाकार भी अब तक बड़े पर्दे पर नजर आ रहे हैं लेकिन अनिल ने तीन दशकों में सफलता के नए आयाम हासिल किए हैं।

वो अपनी हर फिल्म में पहले से बेहतर साबित हुए हैं। स्लमडॉग मिलियनेयर से उन्होंने हॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई है। इसके बाद में वह अमेरिकी टीवी श्रृंखला '24" में नजर आए।

अनिल कहते हैं, "मुझे अभिनय से प्यार है। पैसे ने मुझे कभी भी बहुत ज्यादा उत्साहित नहीं किया। मैं भाग्यशाली हूं। मुझ पर ईश्वर की कृपा है। यह केवल कड़ी मेहनत, समर्पण या बॉक्स ऑफिस पर सफलता की बात नहीं है। मेरी सफलता में इन तीनों का योगदान है।"

इन दिनों अपनी होम प्रोडक्शन फिल्म 'आयशा" के प्रदर्शन का इंतजार कर रहे हैं। उनकी छोटी बेटी रेहा ने इसकी निर्माता हैं और बड़ी बेटी सोनम ने इसमें मुख्य भूमिका निभाई है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X