मेरी पत्नी को विश्वास है: इमरान

आप जन्नत में बुकी की भूमिका कर रहे हैं। क्या आपको नहीं लगता कि आपकी यह भूमिका विवाद पैदा कर देगी?
क्रिकेट इस देश का धर्म बन चुका है। फिल्म में मैंने बुकी की भूमिका की है। यह सच है कि फिल्म में बुकियों की वास्तविक जिंदगी से समानता दिखाई गई है लेकिन इसमें मेरी भूमिका काल्पनिक है और इसका किसी बुकी या क्रिकेटर से कोई संबध नहीं है।
फिल्म में आप बुकी बने हैं लेकिन क्रिकेट के बारे में आपका सामान्य ज्ञान कुछ खास नही है?
हां, मैं क्रिकेट नहीं खेलता हू लेकिन क्रिकेट के बारे में काफी जानकारी रखता हूं। जन्नत में एक प्रेम कहानी है जो कि मैच फिक्सिंग की पृष्ठभूमि को लेकर चलती है। मैच फिक्सिंग अवैध है और यह इतना आसान नहीं है। फिल्म में क्रिकेट सट्टेबाजी के बारे में गहनता से बताया गया है।
आपने कहा था कि आप आगे किसी फिल्म में चुंबन नहीं देंगे लेकिन जन्नत में आपने फिर चुंबन सीन दिये हैं?
हां, कहा था। लेकिन मैंने झूठ कहा था। निर्देशक कुणाल देशमुख ने बताया कि फिल्म की स्क्रिप्ट के हिसाब से मुझे चुंबन देना है तो फिर मुझे चुंबन देना ही पडा।
बीच में आपके रोमांस की काफी खबरें उड रही थी। इससे क्या आपकी पत्नी नाराज नहीं हुई?
मेरी पत्नी और मुझे आपस में कोई सम्स्या नहीं होती। मेरी पत्नी समझती है कि अभिनेता होने पर इस तरह के झूठे अफेयर की खबरे उडना आम बात है। मैं अपनी पत्नी को काफी अच्छी तरह से समझता हूं। हम दोनो एक दूसरे पर पूरा विश्वास करते हैं।
क्या आप सिर्फ भट्ट कैंप की फिल्में ही करना चाहते हैं?
यह सच है कि मैं ज्यादातर फिल्में भट्ट कैंप की ही कर रहा हूं। लेकिन ऐसा कुछ नहीं है कि मैं बाहर की फिल्में नहीं कर सकता। मैं बाहर की फिल्में भी कर रहा हूं।


Click it and Unblock the Notifications