'द जैपनीज वाइफ' से मौसमी चटर्जी की वापसी

लेकिन ये मत समझिए की मौसमी उम्र के इस पड़ाव में आकर अपने काम को लेकर संजीदा हो गयीं हैं। बल्कि इस फिल्म को करते वक्त वह काम से डर भी गईं और उन्होंने सेन से कहा था कि वह उनकी जगह किसी और अभिनेत्री को ले लें। लेकिन सेन ने ऐसा नहीं किया और मौसमी एक बार फिर एक मजेदार रोल में अपनी चिर परिचित मुस्कान के साथ बॉलीवुड में वापस आ रही हैं।
बालिका वधू की नन्ही दुल्हन
फिल्म बालिका वधू से की नन्ही सी दुल्हन के रूप में अपने करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्रीमौसमी ने कभी भी खुद को दोहराया नहीं। उन्होने चुनी हुए किरदार किये और उन्हे यादगार ढंग से निभाया। अपर्णा सेन के निर्देशन में बनी अपनी आने वाली फिल्म में मौसमी ने स्नेहमय की मौसी का किरदार किया है। उनका किरदार बेहद मजाकिया है। इसके लिए मौसमी को अपना वजन भी दोगुना करना पड़ा।
इकसठ वर्षीया मौसमी कहती हैं कि फिल्म की कहानी पश्चिम बंगाल के सुंदरबन के भीतरी इलाके पर आधारित है। फिल्म में एक स्कूल शिक्षक स्नेहमय और मिग्या की अनूठी प्रेम कहानी है। दोनों ने एक-दूसरे को नहीं देखा होता है और विवाह के 15 वर्ष बाद भी दोनों की मुलाकात नहीं होती है। मौसमी ने फिल्म में सुंदरबन की स्थानीय भाषा बोली है। उन्होंने बताया, "मुझे मजेदार भाषा बोलना पड़ी और फिल्म में मेरी हरकतें भी मजेदार हैं।"
मौसमी ने परिणीता, कच्चे धागे, जहरीले इंसान, रोटी, कपड़ा और मकान और अंगूर जैसी फिल्मों में अभिनय किया है। उनकी अंतिम हिंदी फिल्म 'हॉलीवुड बॉलीवुड" थी।


Click it and Unblock the Notifications











