..................... mirzapur 2 actress Poonam Rajput shared a video in which her husband is pampering her - Hindi Filmibeat

VIDEO: मिर्जापुर-2 की एक्ट्रेस ने पति से दबवाए पैर, फिर सोशल मीडिया पर ऐसा वीडियो अप्लोड कर काटा बवाल

Poonam Rajput Video

Poonam Rajput Video: मशहूर वेब सीरीज मिर्जापुर पार्ट 2 में पूनम राजपूत को देखा गया था और उनका अंदाज भी काफी ज्यादा पसंद किया गया था। सीरीज में भले ही उनका रोल काफी छोटा था लेकिन इसके बावजूद भी उन्होंने अपनी भूमिका से हर किसी को दीवाना बना दिया। सोशल मीडिया पर भी पूनम को काफी एक्टिव देखा जाता है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि पूनम राजपूत ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है और इसमें वह अपने हस्बैंड के साथ नजर आ रही है। हालांकि वीडियो में दोनों में से किसी का भी चेहरा दिखाई नहीं दे रहा है। वीडियो में उनके पति को उनके पैर दबाते हुए देखा जा रहा है।

पूनम राजपूत इस वीडियो को शेयर करते हुए एक बहुत ही प्यारा सा कैप्शन भी लिखती हैं। उन्होंने लिखा कि "हर एक आदमी बुरा नहीं होता है। कुछ के साथ घर जैसा, सुरक्षित महसूस होता है। इसीलिए आपको बस उन्हीं लोगों की जरूरत होती है जो आपकी परवाह करते हैं।" अब एक्ट्रेस का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

अगर हम पूनम राजपूत की बात करें तो आपको बता दें कि वह हिमाचल प्रदेश के पालमपुर की रहने वाली है। उनको हिंदी और पंजाबी फिल्मों में भी देखा जा चुका है। मिर्जापुर 2 से पहले उन्होंने वेब सीरीज डांस बार में भी काम किया। साल 2017 में रिलीज हुई फिल्म बेगम जान से उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में एंट्री मारी। साथ ही टीवी शो सीआईडी और चंद्रकांता में भी उन्हें देखा जा चुका है।

Read more about: poonam rajput
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X