Interview बजरंगी भाईजान की हीरो को पसंद हैं कैटरीना कैफ!

सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान की सुपर सक्सेस यूं तो सलमान खान की वजह से ही मानी जा रही है, लेकिन फिल्म देखने वाले सेलिब्रिटीज से लेकर आम जनता का यही कहना है कि फिल्म की असली हीरो तो शाहिदा यानी हर्शाली मल्होत्रा ही हैं।

हर्शाली मल्होत्रा हाल ही में मीडिया से रुबरु हुईं और उन्होंने सलमान खान, कबीर खान के साथ अपनी ट्यूनिंग के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि जब सलमान खान एक्शन सीन्स शूट करते थे तो हर्शाली रोने लगती थीं। उन्हें डर लगता था।

आइये मिलते हैं हर्शाली मल्होत्रा से।

सलमान खान से पहली बार मिली थीं तो क्या हुआ था?

शर्माते हुए वैशाली ने कहा मुझे थोड़ा सा डर लगता था। पर पहली बार जब सलमान अंकल से हैलो किया तो मैं शरमा गयी थी। सेट पर खेलती नहीं थी। सेट पर मैंने बहुत खेला था कबीर अंकल की गोदी में बैठकर बार्बी गेम खेलती थी।

सलमान अंकल ने बताया कि आपने उनसे कहा है आप सुपरस्टार बनना चाहती हैं। किसके जैसा सुपरस्टार बनना चाहती हैं आप?

सलमान अंकल करीना कपूर कैटरीना कैफ और नवाज अंकल की तरह सुपरस्टार बनना है।

सलमान अंकल और करीना दीदी को बार्बी गेम खिलाया आपने?

लड़कों को बार्बी गेम में इंटरेस्ट नहीं होता। करीना कपूर शूट में ही रहती थीं बिजी थीं उनके साथ खेला नहीं।

खेलने में ज्यादा मजा आता है या पढ़ने में?

खेलने में मजा आता है लेकिन पढने में एक सब्जेक्ट में मजा आता है। मैथ्स में।

सलमान अंकल की कौन सी फिल्म सबसे पसंद है?

किक, पसंद थी। दोनों मुझे अच्छे लगते हैं। बजरंगी भाईजान भी पसंद है।

घूमना कितना पसंद है आपको?

हा मुझे, घूमना बहुत पंसद है। बजरंगी भाईजान की शूटिंग के दौरान दिल्ली, कश्मीर, करजत, राजस्थान, पंजाब में काफी घूमा।

आपको सुपरस्टार बनना है ये कहा था आपने सलमान खान को?

(शर्माते हुए) उन्होंने कहा ओके!

फिल्म में आपको अधिकतर चुप ही रहना था। मुश्किल हुआ था चुप रहना?

मुझे डायलॉग्स नहीं अच्छे लगते। मुझे डायलॉग्स बोलने पसंद नहीं।

सलमान खान एक्शन सीन्स करते थे तो आप क्या करते थे?

मैं डर जाती थी, रोती थी। फिर सलमान अंकल के एक्शन सीन्स पहले शूट करते थे और मेरे सीन्स बाद में करते थे। मां ने बताया- जो एक्टर्स होते थे वो मिलते थे बात करते थे थोड़ा सा वक्त देते थे और सब ठीक हो जाता था।

सलमान अंकल जब रोते थे तो आप चुप कराते थे?

नहीं वो तो बड़े हैं ना। मैं रोती थी तो मुझे सब चुप कराते थे।

सेट पर आपको गिफ्ट मिले थे?

सेट्स पर मुझे दो टेडी बियर मिले थे।

सलमान अंकल ने कुछ खिलाया आपको शूटिंग के दौरान?

सलमान अंकल की हवेली पर जाती थी खाना खाने के लिए। वहां पर मम्मा खिलाती थी।

बजरंगी भाईजान का कौन सा गाना सबसे ज्यादा पसंद है?

सेल्फी ले ले रे गाना मुझे बेहद पंसद है। सेल्फी ले ले रे मैं गा लेती हूं, और भर दे झोली और आज की पार्टी थोड़ा बहुत आता है गाना।

सेट पर कभी किसी ने डांटा था, मम्मी या कबीर अंकल ने?

किसी ने सेट पर नहीं डाता, मम्मी ने सबके सामने नहीं डाता, कभी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X