मेरी पहली लव स्टोरी है मौसमः सोनम कपूर

मेरी पहली लव स्टोरी
अपनी आने वाली फिल्म मौसम के लिए प्यार भरी पाती लिखना सिखने वाली सोनम कपूर का कहना है कि मेरी आने वाली फिल्म मौसम पहली लव स्टोरी है। इस फिल्म में मैं कश्मीरी लड़की अयात की भूमिका में नजर आउंगी इस फिल्म का हिस्सा बन मुझे ऐसा लग रहा है कि मैं किसी क्लासिक उपन्यास का हिस्सा बन गयी हूं।
बहुत अच्छा अनुभव
सोनम ने मौसम के किरदार को सबसे टफ बताया, फिल्म में कुछ एक्शन सीन पर भारतीय वायुसेना की आपत्ति के कारण इस फिल्म की रिलीज टल कर 23 सितंबर को पहुंच गयी है। फिल्म में सोनम के साथ शाहिद कपूर ने काम किया है जो पहली बार वायुसेना अधिकारी के रूप में दिखाई देंगे। इनके साथ काम करना बहुत अच्छा अनुभव रहा।
स्वभाव से बिल्कुल अलग
सोनम ने अभी तक दिल्ली 6 और आयशा जैसी फिल्में की हैं जिसमें उनका किरदार एक चुलबुली लड़की वाला है। वो अपनी लाइफ अपने तरीके से ही जीना पसंद करती है। सोनम ने एक प्रेसमीट में बताया कि यह किरदार मेरे वास्तविक स्वभाव से बिल्कुल अलग है। दिल्ली 6 और आयशा में मेरे किरदार बहुत बबली थे, उस किरदार के बहुत से अंदाज थे लेकिन यहा एस किरदार का सिर्फ एक ही अंदाज है वो है प्यार का।
प्यार में विश्वास और बढ़ा
प्यार पर विश्वास करने वाली सोनम का कहना है कि मैं बहुत रोमांटिक प्रवृति की हूं, मेरी इस फिल्म में प्रेम के चार अलग-अलग रूप दिखाए गए हैं इस फिल्म को करने के बाद मेरा प्यार में विश्वास और भी गहरा हो गया है। जब हम इस फिल्म के दूसरे भाग की शूटिंग एडिनबर्ग में कर रहे थे तो मुझे लगता था कि जैसे मैं एमिलि ब्रोंटे की फिल्म विदरनिंग हाइट्स का हिस्सा हूं।
चिट्ठी लिखना मुश्किल काम है
मौसम का निर्देशन अभिनेता पंकज कपूर ने किया है उन्होंने फिल्म मे किसी भी तरह की कोई कमी नहीं छोड़ी है। यह फिल्म वायुसेना पर आधारित है। इस फिल्म के लिए पंकज सर ने मुझे और शाहिद से चिट्ठियां तक लिखवायी हैं। जो बेहद ही मुश्किल काम था।


Click it and Unblock the Notifications











