प्यार असाधारण होना चाहिए : रणबीर कपूर
हजारों दिलों पर राज करने वाले रणबीर कपूर का दिल सच्चे प्यार के लिए धड़कता है। युवा सितारे रणबीर प्यार को पूजनीय मानते हैं और इसे सबसे ऊंचे स्थान पर रखना चाहते हैं। बॉलीवुड के सबसे योग्य कुवांरों में से एक 30 वर्षीय रणबीर का माता-पिता द्वारा ढूंढकर लाई गई लड़की से विवाह रचाने का कोई इरादा नहीं है। एक साक्षात्कार में रणबीर ने आईएएनएस को बताया, "आज की पीढ़ी अपने फैसले खुद लेती है। मुझे नहीं लगता कि मैं अरेंज मैरिज करूंगा लेकिन मैं अरेंज मैरिज का विरोधी भी नहीं हूं।"
वह आगे कहते हैं, "व्यक्तिगत रूप से कहूं तो मेरे लिए प्यार बहुत महत्वपूर्ण है। जीवन में बहुत सी बातें साधारण होती हैं इसलिए प्यार असाधारण होना चाहिए। मैं उम्मीद करता हूं कि मुझे ऐसा प्यार मिलेगा।"
'ये जवानी है दीवानी' के अभिनेता रणबीर आजकल 'अजब प्रेम की गजब कहानी' और 'राजनीति' में उनकी सह-अभिनेत्री रहीं कैटरीना कैफ के लिए दीवाने हैं।उन्होंनें इस बात को न ही स्वीकार किया और न ही नकारा, लेकिन उन्होंनें कहा, "जब तक मैं शादी नहीं करता, मैं अकेला हूं।" 'रॉकस्टार' रणबीर अपने प्यार को छिपा कर ही रखना चाहते हैं। उनका कहना है कि वह शादी की खबर बताएंगे।
आगे की खबर स्लाइड में..


Click it and Unblock the Notifications











