सोनाक्षी के साथ काम करके मजा आया- रणवीर

रणवीर सिंह ने अपने इंटरव्यू के दौरान अपने और सोनाक्षी सिन्हा की दोस्ती के बारे में तो काफी कुछ बताया। रणवीर ने बताया कि सोनाक्षी के साथ काम करना बहुत ही आसान और सिंपल है। लेकिन सोनाक्षी सिन्हा के बारे में और भी बताते हुए रणवीर ने कहा कि सोनाक्षी उनकी अच्छी दोस्त भी हैं। आगे रणवीर ने अपने फ्लर्टी नेचर पर भी लाइट डाली और कहा कि उनका नेचर फ्लर्टी है क्योंकि वो हर किसी में खूबसूरती देखते हैं और खूबसूरती की तारीफ करने से खुद को नहीं रोकते। आइये जानते हैं आगे अपने इंटरव्यू के दौरान रणवीर ने और क्या-क्या बताया।

रणवीर सिंह की पहचान इंडस्ट्री मे और बाहर भी एक फ्लर्टी के रुप में होती है। क्या कहेंगे इस बारे में?

असल में रणवीर फ्लर्टी है। मैं इस बारे में कुछ नही कह सकता क्योंकि लोग मेरे बारे में ऐसा कहते हैं। मुझे लगता है कि ये सब वो इसलिए सोचते हैं क्योंकि मैं हर किसी में खूबसूरती देखता हूं और उसकी तारीफ भी करता हूं। खुद को रोकता नहीं हूं। ये उनका परसेप्शन है। मुझे इस तरह के टैग से कोई प्रॉब्लम नहीं है लेकिन मुझे प्रॉब्लम है जनरल टैग्स से। मुझे बस किसी डब्बे में बंद ना करिये बस। बाकी किसी भी टैग से बुलाइये।

आपकी दादी के बारे में हमने काफी कहानियां सुनी है। कुछ बताईये उनसे जुड़ी कोई खास याद।

मेरी दादी ने ही मुझे एक्टिंग के लिए प्रेरित किया था। मैंने अपने लिए एक चेन भी बनवाई है जिसमें चांद का टुकड़ा बना है। इसके जरिये मैं हमेशा अपी दादी के साथ रहता हूं। मुझे याद है कि मेरे और सोनाक्षी के एक कॉमन फ्रैंड की बर्थडे पार्टी के दौरान मेरी दादी ने मुझसे कहा कि मैं डास करुं। उस वक्त वहां पर जुम्मा चुम्मा दे दे गाना चल रहा था। मैंने वहां डांस किया और सभी मुझे देखने वहां पहुंच गये। ये एक बहुत प्यारी याद है मेरे पास अभी तक। मेरी दादी ही मुझे हमेशा परफॉर्म करने के लिए डांस करने के लिए प्रेरित करती थीं।

अनुराग कश्यप और एकता कपूर दोनों लुटेरा फिल्म से जुडे़ हैं। इन दोनों के साथ कभी शूटिंग के दौरान किसी तरह का इंटरेक्शन रहा?

जब मैने लुटेरा फिल्म शुरु की तब एकता इसका हिस्सा नहीं थीं वो काफी समय बाद फिल्म से जुड़ीं। अनुराग ने पहले ही लुटेरा के़ डायलॉग लिख दिये थे। हमने जो कुछ भी पेपर था उसी पर काम करना शुरु किया था तो लुटेरा के क्रिएटिव पार्ट को लेकर मेरा अनुराग के साथ कोई इन्वॉल्वमेंट नहीं था। मेरा जो कुछ भी इंटरेक्शन हुई वो विक्रमादित्य मोटवानी के साथ रहा जिनकी वजह से मैं इस फिल्म का हिस्सा बना।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X