लुटेरा रणवीर फ्लर्टी है- रणवीर सिंह
बैंड बाजा बारात और लेडीज वर्सेस रिकी बहल से लड़कियों को बेवकूफ बनाकर लूटने वाले चार्मिंग एक्टर रणवीर सिंह एक बार फिर से लड़कियों को लूटने आ रहे हैं लुटेरा बनकर। लुटेरा फिल्म के प्रोमो को काफी अच्छे और पॉजिटिव कमेंट्स मिल रहे हैं और साथ ही फिल्म के गाने तो सबसे ज्यादा हिट हैं। रणवीर सिंह ने अपनी फिल्म लुटेरा के प्रमोशन के दौरान वनइंडिया के साथ हुए अपने इंटरव्यू के दौरान कहा कि वो फ्लर्टी हैं और इस बारे में वो कोई सफाई नहीं देना चाहते। वनइंडिया की रिपोर्टर सोनिका मिश्रा के साथ हुए इंटरव्यू के दौरान और भी बहुत सी इंटरेस्टिंग बातें कीं रणवीर सिंह ने। इस इंटरव्यू के कुछ अंश यहां मौजूद हैं।
लुटेरा फिल्म 5 जुलाई को रिलीज हो रही है और 6 जुलाई को आपका जन्मदिन है। तो अपनी फिल्म के रिलीज के ठीक दूसरे दिन किस तरह हैप्पी बर्थडे मनाने की सोच रहे हैं आप?
मैं चाहता हूं कि ये हैप्पी बर्थडे हो। लुटेरा फिल्म एक दिन पहले ही रिलीज हो रही है। मैं आशा करता हूं कि फिल्म को अच्छी ओपनिंग मिले ताकि मेरा बर्थडे भी हैप्पी बन सके।
लुटेरा फिल्म के प्रोमो को किस तरह के रिस्पॉंस मिल रहे हैं?
फिल्म के प्रोमो को पॉजिटिव रिस्पॉंस तबसे मिल रहे हैं जबसे ये प्रोमो रिलीज भी नहीं हुआ था। जब ये प्रोमो मुझे था और मेरे लैपटॉप में था तो मैंने ये प्रोमो इंडस्ट्री के लोगों को निर्देशकों को अपने दोस्तों को दिखाया था और तभी ये प्रोमो सभी को बेहद पसंद आया। अब जबकि ये प्रोमो रिलीज हो गया है तो सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर काफी अच्छे कमेंट्स और रिस्पॉंस मिल रहे हैं।
फिल्म का प्रोमो काफी कुछ कहता है फिल्म के बारे में। प्रोमो को इतने अच्छे रिस्पॉंस मिल रहे हैं तो क्या लगता है कि फिल्म भी हिट होगी?
मुझे लगता है कि किसी भी फिल्म का प्रोमो फिल्म को लेकर लोगों की राय बता देता है। अगर फिल्म के प्रोमो को अच्छा रिस्पॉंस मिल रहा है तो इससे पता चलता है कि लोग फिल्म को देखने के लिए बेताब हैं। लुटेरा का म्यूसिक भी लोगों को काफी पसंद आ रहा है। मुझे पूरी उम्मीद है कि फिल्म लोगों को बेहद पसंद आएगी।
सोनाक्षी के साथ लुटेरा में आपकी जोड़ी बनी है। इस किरदार के लिए सोनाक्षी का चयन क्या आपके नजरिये से सही था?
मुझे इस बात की बेहद खुशी है कि विक्रमादित्य ने सोनाक्षी को इस फिल्म के लिए कास्ट किया। सोनाक्षी के अंदर वो चार्म है वो अदा
है कि जब आप फिल्म देखेंगे तो कहेंगे कि सोनाक्षी एक मॉर्डन लड़की होते हुए भी उसी युग की लड़की लगती हैं। सोनाक्षी सिन्हा अपनी खूबसूरती और अपनी एक्टिंग के बल पर खुद को इतना बदल लेती हैं कि यूं लगता है कि ये किरदार सोनाक्षी के लिए ही लिखा गया था। उनके सिवा और कोई इस किरदार को नहीं कर सकता था।
ज़रूर पढ़े: Interview Part-2- लुटेरा रणवीर फ्लर्टी है- रणवीर सिंह


Click it and Unblock the Notifications