अगले साल फरवरी में नई फिल्मों की घोषणा करेंगी ऐश्वर्या

By Jaya Nigam

Aishwarya Rai
मशहूर अभिनेत्री ऐश्वर्या राय कहती हैं कि जब उन्होंने हाई स्कूल में विज्ञान विषय की पढ़ाई करने का फैसला लिया, तब से लेकर आज तक वह लगातार व्यस्त रही हैं। अब अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति बटोर चुकीं ऐश्वर्या नई फिल्मों में अभिनय से पहले कुछ आराम चाहती हैं।

ऐश्वर्या ने कहा, "मैं मजाक करती हूं कि हाई स्कूल के बाद से मेरी जिंदगी बहुत व्यस्त हो गई है। कक्षा 12वीं में जब मैं विज्ञान की छात्रा थी तब से लेकर आज तक बहुत व्यस्त रही हूं और शायद अब मेरा शरीर भी केवल उसी व्यस्तता और गति को ही समझता है।"
उनके लिए यह साल खासतौर पर ज्यादा व्यस्त रहा। उन्होंने इस साल एक के बाद एक 'रावण', 'रोबोट', 'एक्शन रिप्ले' और 'गुजारिश' फिल्में दीं।

ऐश्वर्या अब कुछ दिनों के लिए आराम चाहती हैं। वह कहती हैं, "नवंबर लगभग समाप्त हो गया है और दिसम्बर नजदीक ही है। मैंने अपने आराम के लिए दिसम्बर के कुछ दिन सुरक्षित रखे हैं क्योंकि 2008 से मैं लगातार काम कर रही हूं।" उनकी अगली फिल्मों के लिए कई फिल्मकारों से बात चल रही है। वह अगले साल फरवरी में अपनी अगली फिल्मों की घोषणा करेंगी।

वह कहती हैं, "बातचीत हो रही है। निर्माता शूटिंग तिथियां तय कर रहे हैं और इसके बाद इनकी घोषणा की जाएगी। मैं इन सर्दियों में दो फिल्में करने के लिए अनुबंध करने जा रही थी लेकिन मैंने ऐसा नहीं किया क्योंकि इस साल मेरी जो फिल्में प्रदर्शित हुईं उनके निर्देशकों से मैंने कुछ वादे किए थे। अगली परियोजनाओं को फरवरी-मार्च के बाद स्वीकार किया जाएगा और मैं अगले क्रिसमस तक काम करूंगी।"

इस समय ऐश्वर्या को हाल ही में प्रदर्शित हुई उनकी फिल्म 'गुजारिश' पर दर्शकों की प्रतिक्रिया का इंतजार है। संजय लीला भंसाली की इस फिल्म में उन्होंने अभिनेता ऋतिक रोशन के साथ अभिनय किया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X