अब रियाज नहीं करतीं, केबीसी देखती हूं :लता मंगेशकर

By Jaya Nigam

मुम्बई। 81 साल की स्वर साम्राज्ञी लताजी ने 60 से भी अधिक साल तक अपनी जादुई आवाज से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया है। स्वर कोकिला का संगीत का सफर अब भी जारी है लेकिन अब वह रियाज नहीं करतीं। साथ ही अपने फिल्मी गीतों के चुनाव को लेकर बहुत सावधान रहती हैं।

'भारत रत्न' से सम्मानित लताजी बताती हैं "हर कोई कहता है कि मुझे और गाना चाहिए क्योंकि लोग मेरी आवाज और सुनना चाहते हैं लेकिन तथ्य यह है कि मुझे वे गीत ही चुनने चाहिए जिन्हें मैं गा सकूं।" लताजी अब वह बहुत कम गाती हैं। इस साल उन्होंने 'डुन्नो वाई. ना जाने क्यूं' गीत गाया।

उन्होंने हाल ही में अपने पुराने गीतों की पांच सीडी वाली एलबम जारी की है। इस सीडी को 'सारेगामा इंडिया लिमिटेड' ने इसे जारी किया है।'आपकी सेवा में. मैं और मेरे साथी' नाम से पेश की गई इस एलबम में एसडी बर्मन, मुकेश, मोहम्मद रफी, किशोर कुमार और उस्ताद बड़े गुलाम अली खान के सदाबहार नग्मे हैं।

लता कहती हैं, "अब मैं रियाज नहीं करती। इसलिए मेरे खाली समय में मैं पढ़ना पसंद करती हूं लेकिन मुझे टीवी देखना खासकर 'सीआईडी' देखना भी पसंद है। मैं 'कौन बनेगा करोड़पति' भी देखती हूं क्योंकि मैं अमिताभ बच्चन को पसंद करती हूं और वह इसके प्रस्तोता हैं। मुझे उन्हें देखना अच्छा लगता है।"

लता को नई गायिकाओं में सुनिधि चौहान और श्रेया घोषाल पसंद हैं। उल्लेखनीय है कि, लता ने बॉलीवुड की 1000 से ज्यादा फिल्मों में गीत गाए हैं और उन्होंने 36 से ज्यादा क्षेत्रीय भाषाओं में भी गीत गाए हैं। वह 'भारत रत्न' से सम्मानित होने वाली दूसरी गायिका हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X