फिल्मों में जरूरी नहीं है किस सीन : जेनेलिया

By Super

Genelia Dsouza
बॉलीवुड में अपने बबली लुक को लेकर जाने जाने वाली जेनेलिया डिसुजा को हर कोई पसंद करता है, बॉलीवुड की एकमात्र एकट्रेस जिन्हें फिल्मों में कॉलेज गर्ल के रूप में एडजस्ट होने के लिए ज्यादा मेहनत की जरूरत नहीं पड़ती क्योंकि वो खुद ही एक क्यू़ट सी कॉलेज गोइंग गर्ल ही लगती हैं। जॉन अब्राहम के साथ आने वाली फिल्म फोर्स के बारे में जेनेलिया कहती हैं कि मैंने अपनी इस फिल्म में बबली लुक को चेंज करने की कोशिश की है.. इस फिल्म में मैं आपको मैच्योर माया के रूप में नज़र आउंगी।

रोमांटिक मुवी है फोर्स

अपनी आने वाली फिल्म के बारे में बात करते हुए जेनेलिया कहती हैं कि फोर्स एक्शन मुवी है लेकिन इस फिल्म में दो इंसानों के प्यार को भी दिखाया गया है। इस फिल्म में दोनों ही काफी समझदार है, साथ ही इन दोनों का रोमांस भी आपको पर्दे पर दिखाई देगा।

किस जरूरी नहीं

जेनेलिया कहती हैं कि यह जरूरी नहीं कि आपकी हर फिल्म में कोई हॉट सा लिप लॉक हो। मुझे लगता है कि किस सीन सिर्फ एटरैक्शन के लिए ही होता है इसके अलावा किस सीन में कुछ नहीं होता।

इस फिल्म में जेनेलिया का रोल

बॉलीवुड में आज मैं बबली गर्ल के रूप में पहचानी जाती हूं काफी समय से मैं अपने इस टाइपकास्ट को चेंज करने की कोशिश कर रही थी। इस फिल्म में आप मुझ पहले तो चुलबुली लड़की के रूप में देखेंगे लेकिन बाद में मेरे बदले रूप को देखेंगे जो समय के साथ काफी समझदार हो जाती है।

बॉलीवुड में आप कम ही दिखाई देती हैं क्यों

बॉलीवुड में मेरी फिल्में कम आती है इसका मतलब ये नहीं कि मैं हिंदी फिल्में नहीं करना चाहती लेकिन मैं साउथ की पिल्में भी करना चाहती हूं। मेरे लिए भाषा नहीं फिल्म में मेरा रोल बहुत जरूरी है मैं आज 5 अलग अलग भाषाओं की फिल्में कर रही हूं जो फिल्म इंडस्ट्री में काफी कम लोग ही करते हैं।

हॉलीवुड में जाने का कोई प्लान

हां जरूर मौका मिलेगा तो मैं हॉलीवुड में भी ट्राई कर सकती हूं लेकिन मैं इंडिया में ही कई भाषाओं की फिल्में कर काफी खुश हूं।

आयटम नंबर के बारे में क्या सोचना है?

मुझे नहीं लगता कि फिल्मों में आयटम नंबर में डांस करना बहुत जरूरी है, अगर मुझे अपनी फिल्म के लिए यह जरूरी लगेगा तो मै आयटम डांस कर सकती हूं।

अपनी शादी के बारे में बताएं

बॉलीवुड में मेरा नाम रितेश के साथ काफी समय से जोड़ा जा रहा है, मैंने अपनी हिंदी फिल्म कैरियर की शुरूआत रितेश के साथ ही की थी। तो जाहिर सी बात है कि उनसे मेंरा अटैचमेंट कुछ ज्यादा ही है। हां हम अच्छे दोस्त है अगर इनसे ज्यादा कुछ है तो वो मैं उसे भी मीडिया से जरूर शेयर करूंगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X