मुझे याद नहीं आखिरी बार दरवाजा कब तोड़ा था- दया

Khatron ke khiladi 5 contestant Daya
(सोनिका मिश्रा) सीआईडी के एसीपी प्रद्युमन के सीधे हाथ दया जो कि अपने दरवाजों को तोड़ने के खास स्टंट को लेकर काफी मशहूर हुए आजकल कलर्स चैनल के रियैलिटी शो खतरों के खिलाड़ी में नज़र आ रहे हैं। दया ने वनइंडिया की रिपोर्टर सोनिका मिश्रा से बात करते हुए रियल लाइफ में अपने डर और खतरों के खिलाड़ी शो से अपनी एक्सपेक्टेशन के बारे में बात की। दया ने कहा कि दरवाजा तोड़ दो इस टैग ने उन्हें देश भर में काफी मशहूर कर दिया है। वो जहां भी जाते हैं लोग उन्हें यही कहते हैं दया दरवाजा तोड़ दो। देखते हैं कि खतरों के खिलाडी़ में दया और क्या क्या तोड़ते हैं।

पेश है दया से हुई खास बातचीत के कुछ अंश-

सीआईडी में भी आपने पहले स्टंट किये हैं। फिर खतरों के खिलाड़ी क्यों?

"यहां सिर्फ एक ही तरह का स्टंट नहीं है बल्कि यहां तो कई सारे स्टंट करने को मिलेंगे जैसे किसी चीज को खाना पड़ सकता है पानी में जाकर स्टंट करना पड़ सकता है। तो एक ही शो में मुझे इतने सारे अलग अलग तरह के स्टंट करने को मिलेंगे तो मजा आएगा।"

रियल लाइफ में आपका कोई ऐसा डर या फोबिया है?

"फोबिया नहीं है लेकिन चूंकि मुझे स्विमिंग नहीं आती है तो पानी के स्टंट अगर करने पड़े तो मुझे खुद को थोड़ा तैयार करना पड़ेगा। मैं हर चीज के लिए दिमागी तौर पर तैयार हूं लेकिन अब वहां जाकर जब कोई स्टंट सामने आएगा तो मैं कर पाउंगा या नहीं कैसे रिएक्ट करुंगा ये तो तभी पता चलेगा।"

टीवी शो के बाद अब क्या आने वाले समय में आपके फैन्स आपको फिल्मों में भी देख सकते हैं?

"मैं किसी चीज के लिए खुद जाकर लोगों से अप्रोज नहीं करता। खतरों के खिलाड़ी में भी मैंने खुद से आगे जाकर नहीं कहा कि मुझे करना है। झलक दिखला जा के लिए भी मुझे चैनल वालों ने आकर अप्रोच किया गया उस वक्त तो मुझे लगा कि मैं क्या डांस करुंगा लेकिन मैंने वो किया। लोग मेरे पास आते हैं फिल्मों की स्क्रिप्ट के ऑफर लेकर लेकिन उनमें अभी तक मुझे कोई दम नहीं दिखा तो साथ ही अक्सर उनके पास बजट नहीं होता। तो इसलिए अभी फिल्मों को लेकर कुछ डिसाइड नहीं किया। जो भी सामने आएगा आगे देखा जाएगा।"

सीआईडी में लोगों ने आपको बहुत पसंद किया अब खतरों के खिलाड़ी में भी आपसे आपके फैन्स को बहुत सारी एक्सपेक्टेशन होंगी। आपको खुद से क्या एकस्पेक्टे्शन हैं?

"मैं अपने दर्शकों को फैन्स को बिल्कुल भी निराश नहीं करुंगा। कुछ चीजें हैं जो कि मैं नहीं कर सकता या मैंने जिनके बारे में आज तक नहीं सोचा लेकिन अगर वो करने को मिलेंगी तो मैं वो भी करुंगा। पिछले 16 सालों से लोगों ने हमें इतना प्यार दिया है आगे भी मैं उम्मीद करता हूं कि लोग उतना ही प्यार देते रहेंगे।"

आपने रियल लाइफ में कभी कोई स्टंट किया है या कोई ऐसा स्टंट जिसे करने के लिए आपने सोचा हो?

"लोग पैसे देकर स्कूबा डाइविंग, बंजी जपिंग प्लेन से जाकर पैराशूट लेकर कूदना जैसे स्टंट करते हैं लेकिन वो मैं नहीं कर सकता। मुझमें इतना भी एक्साइटमेंट नहीं है कि पैसे देकर ये सब स्टंट करुं। लेकिन शो के दौरान किसी स्टंट को करने के दौरान हमें पैराशूट से कूदना पड़ा तो मैं करुंगा। लेकिन सिर्फ शौक के लिए मैं स्टंट नहीं करुंगा। काम के लिए मैं दस मंजिल की बिल्डिंग से भी कूद जाउंगा लेकिन अपने शौक के लिए मैं एक मंजिल से भी नहीं कूदुंगा।"

सीआईडी के बाद आप कोई नया टीवी शो नहीं कर रहे हैं ऐसा क्यों?

"टेलीविजिन में कुछ ऐसा शो ही नहीं है जो कि मैं कर सकूं। आजकल सिर्फ सास बहू और कुछ अलग ही तरह के शो आ रहे हैं। मुझे नहीं लगता कि मैं उन सीरियलों में फिट बैठता हूं।"

आपका टैगलाइन दया दरवाजा तोड़ दो काफी मशहूर हुआ है। अब क्या खतरों के खिलाड़ी से आपको नया टैग मिलेगा?

"अभी लोग बोलते हैं दया दरवाजा तोड़ दो लेकिन मुझे ये भी नहीं याद है कि आखिरी वक्त मैंने दरवाजा कब तोड़ा था। लोग इसका मजाक बना रहे हैं, लेकिन ये भी मेरी एक पहचान बन चुकी है। अब खतरों के खिलाड़ी में देखते हैं कुछ ऐसा कर पाता हूं कि नहीं जिससे एक नया टैग मिल जाए।" आपके अनुसार सबसे बड़ा स्टंटमैन कौन है- "सबसे बड़े स्टंटमैन तो खिलाड़ी अक्षय कुमार हैं उनसे बड़ा स्टंटमैन कौन हो सकता है।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X