Exclusive Interview राजकुमार हिरानी ने मुझे देखते ही 'संजू' में मेरी जगह बड़ी कर दी
संजय दत्त की बायोपिक 'संजू' और नागिन 3 दोनों को एक साथ जोड़ना सही होगा। जी हां, संजू और नागिन इन दोनों की चर्चा एक साथ करने के पीछे दो कारण है।
पहला यह कि 2 जून से नागिन के तीसरे सीजन का आगाज हो चुका है। जून के अंत में रणबीर कपूर की संजू भी सिनेमाघर में रिलीज हो जाएगी। दूसरी वजह खुद टीवी की नई नागिन हैं। करिश्मा तन्ना नागिन 3 के साथ संजू में भी एक प्रमुख भूमिका निभाते हुए नजर आएंगी।

यह महीना करिश्मा के लिए बेहद खास है। ऐसा अक्सर कम देखने को मिलता है जब किसी स्टार को छोटे और बड़े पर्दे पर इस तरह का बिग लांच मिल रहा हो। खुद करिश्मा भी इस बात से इत्तेफाक रखती हैं।
करिश्मा इसे किस्मत का करिश्मा मानती हैं। चलिए फिर इंतजार किस बात का। खुद करिश्मा से जानते हैं कि आखिर कैसे टीवी और फिल्म में अपने इस बड़े लांच से उनके चेहरे की मुस्कान लौटने का नाम नहीं ले रही है।


Click it and Unblock the Notifications











