सैफ ने मेरी जिंदगी बदल दी है!

प्रश्न: राजकुमार हीरानी की पुरूष केद्रित फिल्म थ्री इडियटस में अपने रोल के बारे में बताएं ?
उत्तर: मेरी काफी महत्वपूर्ण भूमिका है। राजकुमार हीरानी के साथ काम करने का मौका मै कभी छोड़ नही सकती थी। इस मायने में मैं काफी भागयशाली रही हूं कि हर दिन मुझे एक फिल्म का ऑफर आता है। फिल्म की कहानी तक पढने का समय मेरे पास नही होता है। मार्च 2009 के बाद ही मैं नयी फिल्मों के बारे में सोच सकती हूं। सामान्यतया बालीवुड की हीरोइने 40 दिन का काम करती है लेकिन मेरे निर्माता मुझसे 100 दिन का काम करवा रहे है। मैंने रेनिन डीसिल्वा निर्देशत करन जौहर की फिल्म के लिए पहले से ही 100 दिन दे दिए है।
प्रश्न: वर्ष 2008 के बारे में बताएं?
उत्तर: बहूत अच्छा रहा! एक साथ जिंदगी में बहुत सारी चीजें घटी। मेरी जिंदगी में बहुत सारे मोड़ आए लेकिन अंत काफी अच्छा
रहा। व्यवसाय व व्यक्तिगत दोनो स्तर पर मैंने विजय पायी है। मैं हमेशा अपने काम व व्यक्तिगत जिंदगी में सम्मानित जिंदगी जीने की कोशिश की है। हर मोड़ पर भगवान ने मेरा साथ दिया है।
प्रश्न: क्या आप खुद को भागयशाली मानती है?
उत्तर: केवल भाग्य ही नही, यहां तक पहुंचने के लिए मैंने काफी काम किया है। मेरी मेहनत ने मुझे यहां तक पहुंचाया है और मैं अपनी सफलता का श्रेय खुद को देना चाहती हूं।
प्रश्न: मेहनत? आप तो सैफ की तरह बात करने लगी है?
उत्तर: हां, मेरी शब्द क्षमता बढ गयी है। उसने मुझे प्रतिदिन ऑक्सफोर्ड के कुछ पन्ने दोहराने के लिए कहा है(हंसते हुए ) ये केवल एक मजाक है लेकिन अगर ठीक से कहूं तो वो बहुत अच्छी तरह बात करता है और मैं उसकी तरह बात करने की कोशिश करती हूं।
प्रश्न: अच्छा....अब एक कठिन सवाल। आपका पसंदीदा खान?
उत्तर: आ हा क्या मुझे इसे बताने की जरूरत है?
प्रश्न: आपकी कुछ इच्छा?
उत्तर: मुझे सब कुछ मिल गया है। मेरा करियर तो अभी शुरू हुआ है और मैं अगले चार पांच साल तक अपने अभिनय पर ही ध्यान देना चाहूंगी।
प्रश्न: चार पांच साल तक शादी की कोई योजना?
उत्तर: शादी तो करना चाहती हूं पर अगले तीन सालो तक केवल अपने करियर पर ध्यान देना चाहती हूं। अभी तो मैं केवल 27 साल की ही हुयी हूं।
प्रश्न: लोगो ने आपके और सैफ के रिश्ते की उम्र केवल 6 महीने तय की थी?
उत्तर: मेरी जिंदगी में इस तरह की सोच के लिए कोई जगह नही है मैं केवल सकारात्मक विचारों वाले लोगो की बातों को ही अहमियत देती हूं। मैं उन्हीं लोगो की बातों पर ध्यान देती हूं जो मेरी खुशी में खुश होते है। वैसे भी मेरी जिंदगी का सबसे बेहतर दौर चल रहा है। मैं जिंदगी में एक अच्छे मुकाम पर हूं।
प्रश्न: सैफ के लिए पर्याप्त समय निकाल पाती है?
उत्तर: वो बहुत प्यारा और संतुलित है। वो जानता है कि मुझे काम में कितना समय लग जाएगा। इसलिए कभी कोई परेशानी नही होती है। अगर सच कहूं तो सैफ के आने के बाद से ही मेरी जिंदगी के बेहतरीन दौर शुरू हुआ है। और सैफ और मैं दोनो मिलकर बेहतर जिंदगी जी रहे है। मुझे हमेशा केवल अपने परिवार और सैफ के साथ समय न बिता पाने का दुख होता है। जैसे ही मेरा यहां का काम खत्म होगा मुझे साजिद की फिल्म कमबख्त इश्क की शुटिंग के लिए वेनिस पहुंचना होगा।
प्रश्न: क्या आपको सैफ के साथ काम करने का प्रस्ताव आ रहा है?
उत्तर: हां, लेकिन अभी हम केवल एक सैम्पू का प्रचार कर रहे है। बाकी प्रस्ताव के बारे मे अभी विचार करना बाकी है।
प्रश्न: आपके व्यक्त्वि और व्यवहार में काफी परिवर्तन आ गया है?
उत्तर: शायद आपको ऐसा लग रहा है लेकिन मैं तो पहले ही जैसी हूं। अब केवल मैं पहले से ज्यादा व्यस्त हो गयी हूं, लगातार काम कर रही हूं। मेरा घर तैयार हो रहा है उस पर भी ध्यान दे रही हूं। इसके अलावा मुझे प्रतिदिन 300 संदेश मिलते है जिसके जवाब देना आसान नही है।


Click it and Unblock the Notifications